{"_id":"680fac335aac0c95ab0e16a4","slug":"odysse-evoqis-lite-electric-sports-bike-launched-in-india-know-range-price-features-specifications-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Odysse Evoqis Lite: ओडिसी इवोक्विस लाइट इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च, जानें रेंज-स्पीड, कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Odysse Evoqis Lite: ओडिसी इवोक्विस लाइट इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च, जानें रेंज-स्पीड, कीमत और फीचर्स
Mon, 28 Apr 2025 09:56 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 28 Apr 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Odysse Evoqis Lite
- फोटो : Odysse
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Odysse Electric (ओडिसी इलेक्ट्रिक) ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक Evoqis Lite (इवोक्विस लाइट) को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की शुरुआती कीमत करीब सवा लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी का दावा है कि यह भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक है। इवोक्विस लाइट में 60V का बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 90 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इस बाइक की टॉप स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटा है।
यह भी पढ़ें - Cybertruck: टेस्ला साइबरट्रक भारत में, गुजरात के ये कारोबारी घर लाए बैटरी इलेक्ट्रिक ट्रक

कैसे हैं फीचर्स और कलर ऑप्शंस
इवोक्विस लाइट में कई एडवांस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें की-लेस इग्निशन, मल्टीपल राइड मोड्स, मोटर कट-ऑफ स्विच और एंटी-थेफ्ट लॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं। ग्राहक इसे पांच आकर्षक रंगों में खरीद सकते हैं। जिसमें कोबाल्ट ब्लू, फायर रेड, लाइम ग्रीन, मैग्ना व्हाइट और ब्लैक जैसे रंग शामिल है। कंपनी का कहना है कि इस बाइक को खासतौर पर रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए डिजाइन और तैयार किया गया है। ताकि यह बेहतर परफॉर्मेंस के साथ एक अलग पहचान भी बनाए।
यह भी पढ़ें - 2025 BYD Seal: भारत में लॉन्च हुई नई 2025 बीवाईडी सील इलेक्ट्रिक कार, जानें रेंज, कीमत और फीचर्स

ओडिसी की तीसरी इलेक्ट्रिक बाइक
इवोक्विस लाइट, ओडिसी की घरेलू बाजार के लिए तीसरी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। इससे पहले कंपनी Evoqis (इवोक्विस) और Vader (वेडर) मॉडल लॉन्च कर चुकी है। इसके अलावा, ओडिसी के पोर्टफोलियो में दो लो-स्पीड स्कूटर, दो हाई-स्पीड स्कूटर और एक लास्ट-माइल डिलीवरी स्कूटर भी शामिल हैं। मुंबई बेस्ड यह स्टार्टअप वौरा ग्रुप का हिस्सा है। हाल ही में कंपनी ने एक हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Snap (स्नैप) भी लॉन्च किया था, जिसमें पोर्टेबल बैटरी और वॉटरप्रूफ मोटर दी गई है।
यह भी पढ़ें - Range Rover Evoque Autobiography: भारत में लॉन्च हुई नई रेंज रोवर इवोक ऑटोबायोग्राफी, जानें कीमत और फीचर्स

कंपनी की उम्मीदें
लॉन्च के मौके पर ओडिसी इलेक्ट्रिक के फाउंडर नेमिन वौरा ने कहा, "इस लॉन्च के साथ हम स्पोर्टी राइड्स को पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुलभ बना रहे हैं। इवोक्विस लाइट परफॉर्मेंस और अफॉर्डेबिलिटी का एक बेहतरीन मेल है, जो उन लोगों के लिए है जो थ्रिल की तलाश करते हैं, बिना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए।"
यह भी पढ़ें - Leapmotor: भारत में आने वाली है लीपमोटर की इलेक्ट्रिक कारें, स्टेलेंटिस ने की बड़ी घोषणा