{"_id":"63d792fd891a3c1a5246d647","slug":"noida-traffic-police-to-seize-119000-cars-from-feb-1-old-vehicle-scrap-policy-news-in-hindi-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Old Vehicles: एक फरवरी से जब्त होंगी 1,19,000 कारें, अगर आपके नंबर प्लेट में हैं ये संख्या तो हो जाइए सावधान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Old Vehicles: एक फरवरी से जब्त होंगी 1,19,000 कारें, अगर आपके नंबर प्लेट में हैं ये संख्या तो हो जाइए सावधान
Mon, 30 Jan 2023 03:20 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 30 Jan 2023 03:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा ट्रैफिक पुलिस उन कारों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू करेगी, जिनका रजिस्ट्रेशन खत्म हो गया है। 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन और 10 साल पुराने डीजल वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है। लिहाजा उन्हें जब्त करने के लिए पुलिस ने 6 टीमें बनाई हैं। ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान एक फरवरी से शुरू होगा।
नोएडा के आरटीओ कार्यालय ने 1,19,000 से ज्यादा पेट्रोल और डीजल कारों को नोटिस भेजा है, जिनका पंजीकरण पिछले साल रद्द कर दिया गया था। इन कारों में 23 कारें शामिल हैं जो डीएम कार्यालय, पुलिस आयुक्तालय, जिला अदालत, व्यापार कर आयुक्त, परिवार कल्याण विभाग और निगरानी चिकित्सा अधिकारी की हैं।
केंद्र सरकार ने पुराने वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए वाहन कबाड़ नीति (व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी) जारी की थी। सरकार की नीति को लेकर लोगों ने कुछ खास उत्साह नहीं दिखाया, जिसके बाद नोटिस भेजे गए थे। UP16 Z नंबर से शुरू होने वाली कारें 15 साल से ज्यादा पुरानी हैं। सबसे पहले उन पर शिंकजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
गौतम बुद्ध नगर में ऐसे 1.19 लाख वाहन हैं। प्रशासन ने दो महीने पहले इन वाहनों के मालिकों को नोटिस भेजा था। हालांकि आरटीओ से एनओसी लेने के बाद मालिकों को इन वाहनों को दूसरे शहरों में ले जाने की इजाजत है।
एक फरवरी से प्रशासन टीमों का इस्तेमाल कर इन वाहनों को रिकवर करेगा।