फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   nhai to get highway projects worth 3.45 lakh crore in Q4 for 6396 km roads

Highways: चौथी तिमाही में NHAI को मिलेंगे 124 प्रोजेक्ट्स, ₹3.45 लाख करोड़ में बनेंगी 6,396 किमी सड़कें

Wed, 27 Aug 2025 03:41 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 27 Aug 2025 03:41 PM IST
सार

NHAI Gets New Highway Projects: वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) हाईवे प्रोजेक्ट अवॉर्ड्स की रफ्तार तेज करने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार, NHAI ने 6,396 किमी लंबाई के 124 प्रोजेक्ट्स की लिस्ट जारी कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

विज्ञापन
nhai to get highway projects worth 3.45 lakh crore in Q4 for 6396 km roads
NHAI - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) आने वाले महीनों में हाईवे विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी में है। जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में हाईवे प्रोजेक्ट्स का आंकड़ा तेजी पकड़ सकता है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, NHAI ने हाल ही में 124 प्रोजेक्ट्स की सूची जारी की है, जिनकी कुल लंबाई लगभग 6,396 किलोमीटर है। इन प्रोजेक्ट्स की अनुमानित पूंजी लागत करीब ₹3.45 लाख करोड़ आंकी गई है, जबकि EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) लागत लगभग ₹2 लाख करोड़ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्सिडीज-बेंज ने छोड़ा निसान का साथ, 325 मिलियन डॉलर में बेचा पूरा हिस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


HAM प्रोजेक्ट्स का दबदबा
संरचना की बात करें तो, हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (HAM) प्रोजेक्ट्स सबसे ज्यादा 72% हिस्सेदारी के साथ आगे हैं। इसके बाद BOT (बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर) प्रोजेक्ट्स का 18% और EPC प्रोजेक्ट्स का 10% हिस्सा है। रिपोर्ट का कहना है कि HAM प्रोजेक्ट्स का ज्यादा हिस्सा उन डेवलपर्स के लिए फायदेमंद होगा जिनकी बैलेंस शीट मजबूत है।

NHAI का कर्ज घटा
NHAI की वित्तीय स्थिति भी अब काफी बेहतर हुई है। मार्च 2022 में जहां इसका कुल कर्ज 3.5 लाख करोड़ रुपये पर था, वहीं मार्च 2024 में यह 3.35 लाख करोड़ रुपये और मार्च 2025 में घटकर 2.45 लाख करोड़ रुपये रह गया। सबसे अहम बात यह है कि NHAI का डेट-टू-टोल रेशियो मार्च 2022 में 27.5x था, जो मार्च 2025 तक घटकर सिर्फ 6.1x रह गया है। यह 2016 में दर्ज 7x से भी नीचे है।


यह भी पढ़ें: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में FY26 में 6-9 प्रतिशत उछाल की उम्मीद, ICRA का अनुमान

आगे की राह
रिपोर्ट बताती है कि यह सुधार NHAI को आने वाले समय में HAM और EPC दोनों मॉडल्स के ज़रिए और अधिक प्रोजेक्ट्स अवॉर्ड करने की क्षमता देता है। अगस्त 2025 तक 68,300 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स आवंटित किए जा चुके हैं। हालांकि, FY26 की चौथी तिमाही में इसमें उल्लेखनीय तेजी आने की उम्मीद की जा रही है।

मार्च 2025 तक NHAI ने विभिन्न मोनेटाइजेशन मॉडल्स से लगभग 1.4 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। वहीं मौदूदा वित्त वर्ष के लिए इसका मोनेटाइजेशन टारगेट 30,000 करोड़ रुपये रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कदम NHAI के इरादों को दर्शाता है कि आने वाले महीनों में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम को नई ऊंचाई तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed