फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   NHAI’s Contract Reforms Slash Toll Collection Expenses by Over 50 Per Cent in FY25

NHAI: एनएचएआई ने टोल कलेक्शन का खर्च 2,062 करोड़ रुपये घटाया, टोल प्लाजा संचालन में बढ़ी दक्षता

Thu, 30 Oct 2025 07:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 30 Oct 2025 07:43 PM IST
सार

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने वित्त वर्ष 2024-25 में टोल वसूली पर होने वाला खर्च 2,062 करोड़ रुपये तक घटा दिया है।

विज्ञापन
NHAI’s Contract Reforms Slash Toll Collection Expenses by Over 50 Per Cent in FY25
Toll Plaza - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने वित्त वर्ष 2024-25 में टोल वसूली पर होने वाला खर्च 2,062 करोड़ रुपये तक घटा दिया है। यह खर्च 2023-24 में 4,736 करोड़ रुपये था, जो अब घटकर 2,674 करोड़ रुपये रह गया। यानी खर्च में करीब 56 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


खर्च में भारी गिरावट का कारण
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, टोल कलेक्शन का खर्च अब 17.27 प्रतिशत से घटकर 9.27 प्रतिशत रह गया है। "टोल कलेक्शन कॉस्ट" का मतलब होता है- वो अंतर जो निजी एजेंसियों द्वारा वसूले गए टोल और एनएचएआई को भेजी गई रकम के बीच होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Self Driving Car: बंगलूरू में बना देश का पहला स्वदेशी ड्राइवरलेस कार मॉडल, विप्रो और IISc ने मिलकर किया तैयार देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल वसूली और एनएचएआई की आमदनी
वित्त वर्ष 2024-25 में टोल एजेंसियों ने कुल 28,823 करोड़ रुपये वसूले, जिनमें से 26,149 करोड़ रुपये एनएचएआई को भेजे गए। इसके मुकाबले 2023-24 में कुल वसूली 27,417 करोड़ रुपये थी, जिनमें से एनएचएआई को 22,681 करोड़ रुपये ही मिले थे।

यह भी पढ़ें - 2026 Kawasaki Versys-X 300: नई कावासाकी वर्सेस-एक्स 300 एडवेंचर-टूरिंग बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और डिटेल्स

कैसे हुई इतनी बड़ी बचत
अधिकारियों ने बताया कि ये बचत एनएचएआई द्वारा किए गए प्रशासनिक और अनुबंध सुधारों की वजह से हुई है। एनएचएआई ने कॉन्ट्रैक्ट की सख्त मॉनिटरिंग शुरू की, पहले की "तीन महीने की ऑटो एक्सटेंशन" नीति खत्म की। और अब ज्यादातर कॉन्ट्रैक्ट एक साल की अवधि के लिए दिए जा रहे हैं। इससे टेंडर प्रक्रिया समय पर पूरी हो रही है और पारदर्शिता भी बढ़ी है।

यह भी पढ़ें - NHAI: दिल्ली-एनसीआर में हाईवे पर प्रदूषण कम करने के लिए एनएचएआई की बड़ी पहल, अब सख्त निगरानी

कॉन्ट्रैक्टरों के लिए नई गाइडलाइंस
एनएचएआई ने अल्पकालिक कॉन्ट्रैक्ट्स को कम किया है और ठेकेदारों द्वारा बार-बार समय से पहले कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की प्रवृत्ति पर भी रोक लगाई है। अब एक वित्त वर्ष में किसी ठेकेदार को अधिकतम तीन बार ही ऐसी अनुमति दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें - Car Theft: दिल्ली में बढ़ता कार क्लोनिंग रैकेट- चोरी, नकली कागजात और डिजिटल धोखाधड़ी का नया खेल

बोली प्रक्रिया में पारदर्शिता और भरोसा
टोल ऑपरेटर्स का भरोसा बनाए रखने के लिए एनएचएआई लगातार ऑल इंडिया यूजर फी कलेक्शन फेडरेशन के साथ संवाद कर रही है। इसके तहत बैंक गारंटी और परफॉर्मेंस सिक्योरिटी समय पर जारी की जा रही हैं, जिससे टेंडर प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है।

यह भी पढ़ें - USD Front Fork Bike: नई बाइक लेने की सोच रहे हैं? ये हैं भारत में पांच सबसे किफायती मोटरसाइकिलें जिनमें मिलते हैं USD फ्रंट फोर्क्स

अनियमितता पर रोक
टोल से अत्यधिक मुनाफा कमाने से रोकने के लिए एनएचएआई ने एक नया "विंडफॉल गेन" नियम लागू किया है। इसके तहत अगर किसी टोल प्लाजा की 15 दिनों की औसत वसूली एनएचएआई को दी जाने वाली रकम से 40 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ जाती है। तो एनएचएआई उस कॉन्ट्रैक्ट को तुरंत समाप्त कर सकती है। 

यह भी पढ़ें - FASTag: फास्टैग केवाईसी के बाद अब आया केवाईवी, वाहन मालिकों की बढ़ी परेशानी, इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा 

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: गडकरी बोले- 'मैं क्यों दोष लूं?' सड़क ठेकेदार, इंजीनियर और सचिव का विवरण सार्वजनिक किया जाएगा 

यह भी पढ़ें - Top 5 Affordable Bikes: भारत में रोजाना सफर के लिए टॉप-5 सस्ती और भरोसेमंद बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स 


यह भी पढ़ें - Top-5 Premium EV: भारत में तेजी से बढ़ रही प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों की रेस, ये हैं टॉप-5 दमदार ईवी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed