{"_id":"64fac37457fc19ae8e01fa43","slug":"new-version-of-premium-hatchback-launched-know-engine-specification-and-features-details-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Hatchback Launch: प्रीमियम हैचबैक का नया वर्जन हुआ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितना दमदार है इंजन","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
New Hatchback Launch: प्रीमियम हैचबैक का नया वर्जन हुआ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितना दमदार है इंजन
Fri, 08 Sep 2023 12:38 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:38 PM IST
सार
प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली कार को नए वर्जन के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इसमें क्या खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय बाजार में प्रीमियम हैचबैक के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली कार को नए वर्जन के साथ लॉन्च कर दिया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से किस हैचबैक कार को नए वर्जन में किन खूबियों के साथ लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
लॉन्च हुई कार
ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में प्रीमियम हैचबैक कार के तौर पर आई-20 को ऑफर करती है। जिसे ग्राहकों की ओर से काफी पसंद भी किया जाता है। लेकिन अब कंपनी ने इस कार को और बेहतर करते हुए इसे नए वर्जन में लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन
कैसे हैं फीचर्स
कंपनी की ओर से नई आई-20 कार में कई नए फीचर्स दिए हैं। इनमें 40 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स, 23 नए कम्फर्ट और कन्वीनियंस फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। इनके साथ ही इस कार में छह एयरबैग, ईएससी, एचएसी, वीएसएम, तीन पाइंट सीटबेल्ट रिमाइंडर, नए एलईडी हैडलैंप, एलईडी डीआरएल, 16 इंच अलॉय व्हील्स, ग्रे और ब्लैक रंग का ड्यूल टोन इंटीरियर, सेमी लैदरेट सीट्स, डी-कट स्टेयरिंग व्हील, एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम, बोस के सात स्पीकर्स जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से नई आई-20 में 1.2 लीटर का कप्पा पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिसके साथ आईएसजी तकनीक को दिया गया है। जिससे एवरेज बेहतर होता है। इस इंजन के साथ ही मैनुअल और आईवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं। 1.2 लीटर के पेट्रोल इंजन से कार को 61 किलोवाट और 114 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
कितनी मिलेगी वारंटी
कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि कार को तीन साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी के साथ ऑफर किया गया है। साथ ही इसमें अमेजॉन ग्रे रंग को जोड़ा गया है। इसके साथ ही कार को एटलस वाइट, टाइटन ग्रे, सिल्वर, स्टारी नाइट के सिंगल टोन के अलावा ड्यूल टोन में भी खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?