फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   New vehicle launched in sub four meter SUV segment, know petrol diesel and electric version details

New Car Launch: सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च हुई नई गाड़ी, फेसलिफ्ट वर्जन में मिलेंगे तीन विकल्प

Thu, 14 Sep 2023 01:04 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 14 Sep 2023 01:04 PM IST
सार

सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में मौजूदा एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसे कितने विकल्प लॉन्च किए गए हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
New vehicle launched in sub four meter SUV segment, know petrol diesel and electric version details
2023 Tata Nexon Facelift - फोटो : Tata Motors

विस्तार

भारतीय बाजार में सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में नई एसयूवी को लॉन्च कर दिया गया है। इस एसयूवी को फेसलिफ्ट वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को कितने विकल्प में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन


लॉन्च हुई एसयूवी
टाटा मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में सब फोर मीटर एसयूवी के तौर पर नेक्सन को पेश किया जाता है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को कई बदलावों के साथ आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसके पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वैरिएंट्स को लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन


हुए बड़े बदलाव
टाटा की ओर से फेसलिफ्ट नेक्सन में कई बदलाव किए हैं। कंपनी की ओर से नई नेक्सन के इंजन और इलेक्ट्रिक वैरिएंट्स में एक्सटीरियर, इंटीरियर में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इनमें एलईडी लाइट्स, फ्रंट बंपर, ग्रिल, डैशबोर्ड फीचर्स आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट


कैसे हैं फीचर्स
नई नेक्सन में बाय फंक्शनल फुल एलईडी लैंप, सीक्वेंशल एलईडी डीआरएल, ड्यूल टोन रूफ, 16 इंच के टायर के साथ नए अलॉय व्हील्स, एक्स शेप टेल लैंप, टू स्पोक स्टेयरिंग व्हील, इलूमिनेटिड लोगो, नई जनरेशन टच पैनल, तीन टोन वाला डैशबोर्ड, छह एयरबैग, ई-कॉल, बी-कॉल, 360 डिग्री व्यू कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, रिवर्स पार्किंग कैमरा, ईएसपी, टीपीएमएस, ऑटो हैडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर, फ्रंट फॉग लैंप, 26.03 सेमी फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, 26.03 सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टिड व्हीकल तकनीक, वायस असिस्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, जेबीएल स्पीकर, वायरलैस चार्जर, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में नेविगेशन डिस्प्ले, वेंटिलेटिड सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से नेक्सन में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया है। 1.2 लीटर टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 120 पीएस और 170 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं 1.5 लीटर डीजल इंजन से एसयूवी को 115 पीएस और 260 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दोनों ही इंजन के साथ ड्राइविंग के लिए ईको, सिटी और स्पोर्ट्स मोड दिए जाते हैं। पेट्रोल इंजन के साथ पांच स्पीड मैनुअल, छह स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक के साथ ही सात स्पीड डीसीए ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। वहीं डीजल इंजन के साथ एसयूवी में छह स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

कितनी दमदार मोटर और बैटरी
कंपनी की ओर से नेक्सन इलेक्ट्रिक में 40.5 किलोवाट आवर की बैटरी दी गई है। इस बैटरी से एसयूवी को 465 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने में इसे 8.9 सेकेंड का समय लगता है। इसमें लगी मोटर से एसयूवी को 106.4 किलोवाट और 215 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं इसके मिड रेंज वाले वैरिएंट में 30 किलोवाट आवर की बैटरी मिलती है। जिससे एसयूवी को 325 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसे जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने में 9.2 सेकेंड लगते हैं और इसमें लगी मोटर से 95 किलोवाट और 215 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें मल्टी मोड रीजनरेटिव तकनीक मिलती है। घर में लगे 7.2 किलोवाट के चार्जर से इसे 10 से 100 फीसदी चार्ज करने में 4.3 और छह घंटे में चार्ज किया जा सकता है। वहीं डीसी फास्ट चार्जर से एसयूवी को चार्ज करने में 56 मिनट का समय लगता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed