फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   New electric scooter launched to run in the city, what is the range and how are the features

Electric Scooter: शहर में चलाने के लिए लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, कितनी है रेंज और कैसे हैं फीचर्स

Wed, 06 Sep 2023 12:02 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 06 Sep 2023 12:02 PM IST
सार

शहर में चलाने के लिए एक और नया इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। नए स्कूटर में कैसे फीचर्स हैं और कितनी रेंज है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
New electric scooter launched to run in the city, what is the range and how are the features
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में लगातार नए उत्पाद लॉन्च हो रहे हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कम कीमत वाले एक और नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को किस कंपनी ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इस स्कूटर में कितनी रेंज और कैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी जानकारी भी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


लॉन्च हुआ नया स्कूटर
भारतीय बाजार में एक और नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया गया है। BGAUSS की ओर से लॉन्च किए गए इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को शहर में चलाने के मुताबिक डिजाइन किया गया है। कंपनी की ओर से इसे कुल दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी दमदार मोटर और बैटरी
कंपनी की ओर से नए स्कूटर में सी12आई लिथियम आयन एलएफपी बैटरी के साथ लाया गया है। इसे फुल चार्ज करने में तीन घंटे का समय लगता है और एक बार फुल चार्ज के बाद इस स्कूटर को 85 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें 2500 वाट की मोटर को पिछले पहिए में लगाया गया है।


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

कैसे हैं फीचर्स
कंपनी की ओर से इस स्कूटर में 23 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इसके अलावा इसमें एलईडी लाइट्स, फ्रंट स्टोरेज, यूएसबी चार्जर, सीबीएस ब्रेकिंग, ईको और स्पोर्ट्स मोड, 155 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस, साइड स्टैंड सेंसर जैसे कई फीचर्स को दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Lamboeghini Huracan: लैम्बॉर्गिनी ने पेश की नई सुपरकार हुराकान स्टेराटो, जानें क्या हैं खासियत

कितनी है वारंटी
कंपनी की ओर से सी12 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर तीन साल या 36 हजार किलोमीटर की वारंटी दी गई है। इसके साथ ही ग्राहक वारंटी को पांच साल और 50 हजार किलोमीटर तक बढ़ा सकते हैं। बाजार में इस स्कूटर का मुकाबला ओला, एथर, जॉय इलेक्ट्रिक, ओकिनावा, हीरो इलेक्ट्रिक जैसी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ होगा।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed