{"_id":"63330be1b2d0547e0e49ad7e","slug":"navratri-festival-2022-offers-on-bike-check-best-discount-price-on-tvs-bikes-read-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"Festive Discount: इस लोकप्रिय बाइक पर मिल रहा है 8000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, साथ में मिलेगा गिफ्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Festive Discount: इस लोकप्रिय बाइक पर मिल रहा है 8000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, साथ में मिलेगा गिफ्ट
Tue, 27 Sep 2022 08:12 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 27 Sep 2022 08:12 PM IST
सार
फेस्टिव सीजन के मौके पर विभिन्न ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए कई स्पेशल ऑफर की पेशकश करती हैं। TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) इस त्योहारी सीजन में अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल TVS Star City Plus (टीवीएस स्टार सिटी प्लस) पर शानदार ऑफर लेकर आई है।
विज्ञापन
TVS StaR City Plus
- फोटो : tvs motor
विस्तार
फेस्टिव सीजन के मौके पर विभिन्न ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए कई स्पेशल ऑफर की पेशकश करती हैं। TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) इस त्योहारी सीजन में अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल TVS Star City Plus (टीवीएस स्टार सिटी प्लस) पर शानदार ऑफर लेकर आई है। कंपनी के ऑफर के तहत इस बाइक को खरीदने पर ग्राहकों को 8,000 रुपये तक भारी मुनाफा होगा। अगर इस नवरात्रि पर आप एक नई बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यहां हम हम आपको टीवीएस की इस बाइक पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको इस पॉपुलर टीवीएस बाइक के इंजन, पावर माइलेज और कीमत से जुड़ी भी हर जानकारी देंगे।
क्या है कंपनी का ऑफर
अगर आप इस त्योहारी सीजन पर TVS Star City Plus को खरीदते हैं तो आपको आप कुल 8,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी के ऑफर के तहत ग्राहकों को 2,100 रुपये की निश्चित छूट मिलेगी। इसके अलावा इस बाइक को 5,555 रुपये की डाउनपेमेंट पर खरीदने का भी ऑप्शन मिलता है।
इंजन पावर
TVS Star City Plus मोटरसाइकिल में 110cc, सिंगल सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 7,350 rpm पर 8.08 bhp का अधिकतम पावर और 4,500 rpm पर 8.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
विज्ञापन
कितना है माइलेज
इस इंजन में ETFi या Eco-Thrust फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी मिलती है। जिससे इस बाइक में 84 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है।
टॉप स्पीड
TVS Star City Plus बाइक की रफ्तार की बात करें, तो TVS Star City Plus की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है।
कितनी है कीमत
TVS Star City Plus की दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 70,205 रुपये है। जो इसके टॉप एंड वैरिएंट के लिए 72,955 रुपये तक जाती है।