फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Navigation maps accident Hyundai Verna crash in under construction flyover

Maps: आंख मूंदकर भरोसा ना करें! नेविगेशन मैप की गलती से कार अधूरे फ्लाईओवर से जा गिरी, देखें वीडियो

Wed, 11 Jun 2025 05:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 11 Jun 2025 05:45 PM IST
सार

टेक्नोलॉजी हमारी मदद के लिए होती है, लेकिन जब उस पर आंख बंद करके भरोसा किया जाए और खुद की समझदारी इस्तेमाल न की जाए, तो नतीजे खतरनाक हो सकते हैं।

विज्ञापन
Navigation maps accident Hyundai Verna crash in under construction flyover
flyover car accident - फोटो : X/@MRK__313

विस्तार

टेक्नोलॉजी हमारी मदद के लिए होती है, लेकिन जब उस पर आंख बंद करके भरोसा किया जाए और खुद की समझदारी इस्तेमाल न की जाए, तो नतीजे खतरनाक हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां एक Hyundai Verna (ह्यूंदै वर्ना) कार अधूरे फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कार चला रहे व्यक्ति का कहना है कि वह सिर्फ मैप की दिशा का पालन कर रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Tesla India: टेस्ला ने मुंबई के कुर्ला में लिया 24,565 वर्ग फीट का वेयरहाउस, 24 करोड़ रुपये से ज्यादा में हुआ सौदा
विज्ञापन

गूगल मैप दिखा रहा था गलत रास्ता
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह ह्यूंदै वर्ना कार नेपाल से लौट रही थी और गोरखपुर की तरफ जा रही थी। ड्राइवर को रास्ता नहीं पता था और रात का समय था, इसलिए उसने गूगल मैप्स का सहारा लिया। लेकिन मैप उसे एक अधूरे फ्लाईओवर की तरफ ले गया, जिसे ड्राइवर अंधेरे में देख नहीं पाया। जब तक उसे रास्ते की सच्चाई समझ आई, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ड्राइवर ने ब्रेक तो लगाए, लेकिन गाड़ी फ्लाईओवर के अधूरे हिस्से से नीचे गिर गई और करीब 45 डिग्री के कोण पर जाकर जमीन से टकराई।

यह भी पढ़ें - Tesla Robotaxi: एलन मस्क का एलान- 22 जून से ऑस्टिन में शुरू हो सकती है टेस्ला की रोबोटैक्सी सेवा

Navigation maps accident Hyundai Verna crash in under construction flyover
flyover car accident - फोटो : X/@MRK__313
गंभीर हादसा होते-होते बचा
गनीमत रही कि गाड़ी की रफ्तार बहुत ज्यादा नहीं थी, वरना यह हादसा जानलेवा भी हो सकता था। गिरने से पहले कार की रफ्तार थोड़ी कम हो चुकी थी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। सुबह होते ही निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने क्रेन की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला।
 
विज्ञापन

न तो साइन बोर्ड, न कोई बैरिकेडिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार को निकाल लिया गया था और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए थे। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। इसमें ड्राइवर की लापरवाही और नेविगेशन सिस्टम की गलती तो सामने आ ही रही है। लेकिन एक और बड़ी चूक यह भी मानी जा रही है कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर न कोई चेतावनी का बोर्ड था, न ही कोई बैरिकेडिंग। यह निर्माण कंपनी की बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। 

यह भी पढ़ें - Aston Martin Valkyrie LM: रेसिंग की दुनिया को सलाम करती यह हाइपरकार, सिर्फ 10 यूनिट्स ही बनेंगी, जानें क्या है इसमें खास 

यह भी पढ़ें - Ducati Scrambler 1100: डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 अब नहीं मिलेगी, भारत समेत दुनियाभर में बंद 

यह भी पढ़ें - Rare Earths: क्रिसिल की चेतावनी- 'रेयर अर्थ' संकट है असली, और आगे और बिगड़ सकता है 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed