फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Elon Musk says Tesla's robotaxi service to 'tentatively' launch in Austin on June 22 Latest News in Hindi

Tesla Robotaxi: एलन मस्क का एलान- 22 जून से ऑस्टिन में शुरू हो सकती है टेस्ला की रोबोटैक्सी सेवा

Wed, 11 Jun 2025 04:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 11 Jun 2025 04:44 PM IST
सार

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि उनकी कंपनी 22 जून से ऑस्टिन, टेक्सास में रोबोटैक्सी सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि यह तारीख फिलहाल "अस्थायी" है। 

विज्ञापन
Elon Musk says Tesla's robotaxi service to 'tentatively' launch in Austin on June 22 Latest News in Hindi
Tesla Robotaxi Cybercab - फोटो : Tesla

विस्तार

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि उनकी कंपनी 22 जून से ऑस्टिन, टेक्सास में रोबोटैक्सी सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि यह तारीख फिलहाल "अस्थायी" है क्योंकि कंपनी सुरक्षा को लेकर 'बेहद सतर्क' बनी हुई है।
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर टेस्ला की सावधानी
मस्क ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। उन्होंने साफ किया कि कंपनी सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता दे रही है और इसीलिए तारीख में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Tesla India: टेस्ला ने मुंबई के कुर्ला में लिया 24,565 वर्ग फीट का वेयरहाउस, 24 करोड़ रुपये से ज्यादा में हुआ सौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से ही बना हुआ है उत्साह
इस साल की शुरुआत में मस्क द्वारा जून में रोबोटैक्सी सेवा लॉन्च करने की घोषणा के बाद से ही निवेशक, वॉल स्ट्रीट विश्लेषक और टेस्ला के फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शुरुआती चरण में सीमित इलाके और टैक्सी
पिछले महीने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में मस्क ने बताया था कि यह सेवा शुरू में केंद्र से मॉनिटर की जाएगी। और केवल शहर के सुरक्षित इलाकों तक सीमित (जियोफेंस) होगी। शुरुआत में लगभग 10 टैक्सियां चलाई जाएंगी, जिनकी संख्या फिर तेजी से बढ़ाई जाएगी। इसके बाद सेवा को लॉस एंजेलेस, सैन एंटोनियो, सैन फ्रांसिस्को जैसे दूसरे शहरों में भी शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Aston Martin Valkyrie LM: रेसिंग की दुनिया को सलाम करती यह हाइपरकार, सिर्फ 10 यूनिट्स ही बनेंगी, जानें क्या है इसमें खास

Elon Musk says Tesla's robotaxi service to 'tentatively' launch in Austin on June 22 Latest News in Hindi
Tesla Robotaxi Cybercab - फोटो : Tesla
टेस्ला पर बढ़ा दबाव
एलन मस्क पिछले दस वर्षों से पूरी तरह सेल्फ-ड्राइविंग कारों की बात कर रहे हैं। लेकिन अब जबकि टेस्ला असल में ऐसी सेवा शुरू करने जा रही है, तो उस पर भरोसे और प्रदर्शन का दबाव काफी बढ़ गया है।

इस बीच, टेस्ला की ईवी बिक्री में गिरावट आई है, जिसकी वजह बढ़ती प्रतिस्पर्धा, कंपनी की लोकप्रिय कार Model Y का री-डिजाइन और एलन मस्क की राजनीतिक गतिविधियों में बढ़ती दिलचस्पी मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें - Ducati Scrambler 1100: डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 अब नहीं मिलेगी, भारत समेत दुनियाभर में बंद 

यह भी पढ़ें - Rare Earths: क्रिसिल की चेतावनी- 'रेयर अर्थ' संकट है असली, और आगे और बिगड़ सकता है 

राजनीतिक टकराव और संभावित जोखिम
ऑस्टिन में इस लॉन्च से पहले मस्क की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कर नीति को लेकर सार्वजनिक बहस हो चुकी है। कुछ विश्लेषकों को आशंका है कि अगर मस्क और ट्रंप के बीच तनाव और बढ़ा, तो फेडरल सेफ्टी रेगुलेटर्स रोबोटैक्सी सेवा की गतिविधियों पर सख्ती दिखा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - CNG Cars: इलेक्ट्रिक वाहनों की दौड़ के बीच क्यों बढ़ रही है सीएनजी कारों की मांग? जानें क्यों बन रही खरीदारों की पसंद 

यह भी पढ़ें - EV Sales: मई 2025 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल, पैसेंजर से लेकर कमर्शियल सेगमेंट तक दिखा बढ़ता ट्रेंड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed