{"_id":"68493659765054e8b101f900","slug":"aston-martin-valkyrie-lm-unveiled-globally-know-specifications-features-details-2025-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aston Martin Valkyrie LM: रेसिंग की दुनिया को सलाम करती यह हाइपरकार, सिर्फ 10 यूनिट्स ही बनेंगी, क्या है खास","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Aston Martin Valkyrie LM: रेसिंग की दुनिया को सलाम करती यह हाइपरकार, सिर्फ 10 यूनिट्स ही बनेंगी, क्या है खास
Wed, 11 Jun 2025 01:25 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:25 PM IST
सार
Aston Martin (एस्टन मार्टिन) ने अपनी शानदार और बेहद सीमित एडिशन वाली Valkyrie LM (वाल्कीरी एलएम) को ग्लोबली पेश कर दिया है। दुनिया भर में सिर्फ 10 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी, जिससे यह कार बेहद खास बन जाती है।
विज्ञापन
Aston Martin Valkyrie LM
- फोटो : Aston Martin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Aston Martin (एस्टन मार्टिन) ने अपनी शानदार और बेहद सीमित एडिशन वाली Valkyrie LM (वाल्कीरी एलएम) को ग्लोबली पेश कर दिया है। यह एक नॉन-हॉमोलोगेटेड, ट्रैक-केंद्रित हाइपरकार है, जिसे खासतौर पर Le Mans (ले मैन्स) की 24 घंटे की रेस में कंपनी की वापसी के सम्मान में तैयार किया गया है। दुनिया भर में सिर्फ 10 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी, जिससे यह कार बेहद खास बन जाती है। इसकी डिजाइन और परफॉर्मेंस वर्ल्ड एंड्योरेंस चैम्पियनशिप (WEC) और IMSA जैसी टॉप-क्लास रेसिंग कारों जैसी ही है।
यह भी पढ़ें - Ducati Scrambler 1100: डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 अब नहीं मिलेगी, भारत समेत दुनियाभर में बंद

Le Mans रेस से जुड़ी विरासत
वाल्कीरी एलएम सीधे तौर पर 2025 की ले मैन्स रेस में दौड़ रही Valkyrie Hypercar (वाल्कीरी हाइपरकार) से प्रेरित है। एस्टन मार्टिन 1959 के बाद पहली बार इतनी गंभीरता से ले मैन्स रेस में जीत के लिए मैदान में उतर रहा है, जब उसने DBR1 के साथ जीत हासिल की थी। वाल्कीरी एलएम में 6.5 लीटर का नैचुरली ऐस्पिरेटेड V12 इंजन लगा है, जिसे कॉसवर्थ ने तैयार किया है। यह इंजन 697 bhp की पावर देता है और 10,000 rpm से ज्यादा पर रेव करता है। जिससे यह एक रेसिंग-ग्रेड एक्सपीरियंस देता है।
यह भी पढ़ें - Rare Earths: क्रिसिल की चेतावनी- 'रेयर अर्थ' संकट है असली, और आगे और बिगड़ सकता है
यह भी पढ़ें - EV Sales: मई 2025 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल, पैसेंजर से लेकर कमर्शियल सेगमेंट तक दिखा बढ़ता ट्रेंड

Aston Martin Valkyrie LM: रेसिंग से निकली टेक्नोलॉजी
हालांकि इस हाइपरकार से FIA के लिए जरूरी कुछ हार्डवेयर हटा दिए गए हैं। जैसे कि रेसिंग इलेक्ट्रॉनिक्स और बैलास्ट, लेकिन इसमें अभी भी रेसिंग का असली डीएनए बरकरार है। इसमें 7-स्पीड का सीक्वेंशियल गियरबॉक्स, पुशरॉड सस्पेंशन सिस्टम, टॉर्शन बार और खास तौर पर तैयार किए गए पिरेली ट्रैक टायर्स दिए गए हैं।
इस कार को प्रोफेशनल्स के लिए नहीं बल्कि उन ग्राहकों के लिए ट्यून किया गया है, जो रेसिंग का रोमांच महसूस करना चाहते हैं। इसमें क्लोज-लूप टॉर्क कंट्रोल जैसी कॉम्प्लेक्स तकनीकों को हटाकर ओपन-लूप टॉर्क डिलीवरी दी गई है। ताकि ड्राइव का मजा और सहजता दोनों मिले। इसका केबिन पूरी तरह से रेस-स्पेक है, जिसमें कार्बन फाइबर बकेट सीट्स, छह पॉइंट FIA हार्नेस, फायर सप्रेशन सिस्टम और F1-स्टाइल स्टीयरिंग व्हील के साथ इंटीग्रेटेड डिस्प्ले मिलता है।
एस्टम मार्टिन के सीईओ एड्रियन हॉलमार्क ने वाल्कीरी एलएम को एक "बेमिसाल मौका" बताया, जो एक बेहद सीमित वर्ग के लोगों को प्रोफेशनल रेसिंग ड्राइवर्स जैसा अनुभव देगा।
यह भी पढ़ें - CNG Cars: इलेक्ट्रिक वाहनों की दौड़ के बीच क्यों बढ़ रही है सीएनजी कारों की मांग? जानें क्यों बन रही खरीदारों की पसंद

Aston Martin Valkyrie LM: ट्रैक डे और पर्सनल ट्रेनिंग भी उपलब्ध
वाल्कीरी एलएम सिर्फ एक कार नहीं है, बल्कि एक पूरा रेसिंग एक्सपीरियंस है। 2026 की दूसरी तिमाही से इसकी डिलीवरी के साथ ही एस्टन मार्टिन अनलेश्ड नाम का एक खास ट्रैक और ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करेगा। इसके तहत ग्राहकों को प्रोफेशनल कोचिंग, सिम्युलेटर ट्रेनिंग और F1-ग्रेड रेस सर्किट्स पर फुल कार सपोर्ट मिलेगा।
कारों को एस्टन मार्टिन की टीम द्वारा मेंटेन और स्टोर किया जाएगा और रेसिंग इवेंट्स के लिए ले जाया जाएगा। वहां क्लाइंट्स को ट्रैक वॉक, क्लासरूम सेशन्स और डिटेल्ड टेलीमेट्री एनालिसिस जैसी एक्टिविटीज में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा खास ड्राइवर किट भी दिए जाएंगे। जिसमें हेलमेट, रेसिंग सूट, HANS डिवाइस और कस्टम ईयरपीस शामिल हैं ।
इस पूरे सालभर चलने वाले प्रोग्राम का समापन 2026 के दिसंबर में एस्टन मार्टिन के गेडन (Gaydon) हेडक्वार्टर में एक स्पेशल इवेंट और प्राइवेट डिनर के साथ होगा, जिसमें सभी वाल्कीरी एलएम ओनर्स शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें - 2025 TVS Apache RTR 200 4V: नई 2025 अपाचे आरटीआर 200 4V भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
यह भी पढ़ें - 2025 Suzuki GSX-8R: नई 2025 सुजुकी GSX-8R भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया

Aston Martin Valkyrie LM: कब होगी डिलीवरी
वाल्कीरी प्रोजेक्ट की शुरुआत 2016 में हुई थी और अब तक इसके कई वर्जन लॉन्च हो चुके हैं। लेकिन LM वर्जन अब तक की सबसे ज्यादा रेसिंग-केंद्रित और एक्सक्लूसिव पेशकश है। जिन 10 लोगों को यह कार मिलेगी, वे न सिर्फ एस्टन मार्टिन की सबसे एक्सट्रीम कार के मालिक होंगे, बल्कि ले मैन्स के रेसिंग ड्राइवर्स जैसा एक्सपीरियंस भी हासिल कर सकेंगे।
एस्टन मार्टिन वाल्कीरी एलएम की डिलीवरी 2026 में शुरू होगी। और इसके साथ ही कंपनी अपने अब तक के सबसे एक्सक्लूसिव ग्राहक अनुभव की शुरुआत करेगी।
यह भी पढ़ें - Flying Buses: दिल्ली और बंगलूरू में चलेगी उड़ने वाली बसें? नितिन गडकरी ने बताए सरकार के भविष्य के ट्रांसपोर्ट प्लान
यह भी पढ़ें - Petrol-Diesel Taxi Ban: दिल्ली-एनसीआर में नए पेट्रोल-डीजल टैक्सियों पर लगेगा बैन, जानिए कब से लागू होगा नियम