देश की प्रमुख कार कंपनियों की ओर से ऑफर की जाने वाली कई कारों और कुछ वैरिएंट्स को खरीदने का आखिरी मौका है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किस कंपनी की ओर से किस कार को 31 मार्च 2023 के बाद बंद किया जा सकता है।
2 of 6
होंडा अमेज
- फोटो : Honda
होंडा
होंडा कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में हैचबैक से लेकर सेडान सेगमेंट में कई कारों को ऑफर किया जाता है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी होंडा सिटी फोर्थ जनरेशन, सिटी फिफ्थ जनरेशन का डीजल वैरिएंट, अमेज का डीजल वैरिएंट, जैज और डब्ल्यूआरवी को बंद कर सकती है। हालांकि कुछ मॉडल्स का प्रोडक्शन पहले ही बंद किया जा चुका है और बाजार में सिर्फ बची हुई यूनिट्स की ही बिक्री की जा रही है।
यह भी पढ़ें - Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
महिंद्रा
एसयूवी बनाने वाली प्रमुख कार कंपनी महिंद्रा की ओर से भी एक अप्रैल 2023 से पहले कई मॉडल्स और वैरिएंट्स को बंद किया जा सकता है। जिन मॉडल्स को 31 मार्च तक ही खरीदा जा सकता है उनमें महिंद्रा की मराजो, अल्टूरस जी4, केयूवी100 शामिल हैं। कंपनी की ओर से भी जिन कारों को एक अप्रैल के बाद बिक्री के लिए ऑफर किया जाएगा, उन्हें पहले ही अपडेट किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें - Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती
ह्यूंदै
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
ह्यूंदै की ओर से भी बाजार में मौजूद कुछ वैरिएंट्स को बंद किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अल्काजार डीजल और वर्ना के पुराने वर्जन के डीजल वैरिएंट् को बंद करेगी। कंपनी के मुताबिक डीजल इंजन वाली कारों की डिमांड में कमी आई है, ऐसे में कंपनी पेट्रोल और सीएनजी विकल्प पर ही फोकस कर रही है।
यह भी पढ़ें - Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
मारुति, टाटा
5 of 6
मारुति ऑल्टो 800
- फोटो : सोशल मीडिया
मारुति और टाटा जैसी कंपनियां भी 31 मार्च 2023 के बाद अपने कुछ वाहनों के कुछ वैरिएंट्स को बंद कर सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ऑल्टो 800, टाटा अल्ट्रोज डीजल और निसान किक्स जैसे मॉडल्स भी एक अप्रैल 2023 से नहीं मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत