फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti Suzuki launches health and hygiene accessories including face mask, face visors and car partitions to protect against coronavirus, prices start from Rs 10

Maruti Suzuki ने बनाए फेस मास्क, फेस वाइजर्स और कार पार्टीशन, कीमत है 10 रुपये से शुरू

Thu, 04 Jun 2020 02:11 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 04 Jun 2020 02:11 PM IST
सार

  • मारुति ने ग्राहकों के लिए बनाए दस्ताने, फेस वाइजर समेत 14 प्रोडक्ट्स
  • इन्हें मारुति के शोरूम या ऑनलाइन खरीदा सकता है
  • कंपनी ने कार में सोशल डिस्टेंसिंग के बनाया कार पार्टीशन

विज्ञापन
Maruti Suzuki launches health and hygiene accessories including face mask, face visors and car partitions to protect against coronavirus, prices start from Rs 10
Maruti Suzuki Health and Hygiene range of Genuine Accessories - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने ग्राहकों के लिए मास्क, दस्ताने समेत अन्य उत्पाद बनाने शुरू कर दिए हैं। इन प्रोडक्ट्स की कीमत 10 रुपये से शुरू है। सरकार ने पिछले महीने के आखिर में लॉकडाउन को बढ़ाने का एलान किया था। वहीं अनलॉक-1 में सरकार ने कई रियायतें दी हैं।

विज्ञापन

 

 

नई एसेसरीज लॉन्च

लॉकडाउन के दौरान कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने चिकित्सा उपकरण बनाने की फैसला किया किया था, वेटिलेंटर्स बनाने की कंपनियों के साथ साझेदारी की गई थी। जिसके बाद कंपनियों ने फेसमास्क, फेसशील्ड जैसे प्रोडक्ट्स का निर्माण शुरू कर दिया था। मारुति ने भी कारों के लिए नई एसेसरीज लॉन्च की हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति की वेबसाइट पर उपलब्ध

ये सभी एसेसरीज मारुति की वेबसाइट में मारुति सुजुकी जेनुइन एसेसरीज रेंज में हेल्थ एंड हाइजीन कैटेगरी में उपलब्ध है। मारुति का कहना है कि उसने कोरोना वायरस महामारी के बीच अपने ग्राहकों के लिये मास्क, दस्ताने, चेहरे को ढकने के उपकरण (फेस शील्ड) समेत अन्य उत्पाद बनाये हैं। कंपनी के ‘स्वास्थ्य और स्वच्छता’ से जुड़े ये उत्पाद कार एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के लिये है। इसकी कीमत 10 रुपये से लेकर 650 रुपये तक है।
 
 

विज्ञापन

ये हैं कीमतें

मारुति के मुताबिक इन उत्पादों में फेस मास्क, जूते को ढकने के लिये कवर, दस्ताने और ‘फेस शील्ड’ शामिल हैं। ग्राहक नजदीक के मारुति शोरूम जाकर या वेबसाइट पर ऑनलाइन इन नये उत्पादों की जानकारी ले सकते हैं। कंपनी ने कहा कि ग्राहकों के बीच भरोसा मजबूत करने के लिये वह अपने ‘स्वास्थ्य और स्वच्छता’ श्रेणी में और उत्पाद लाएगी।
 
मारुति इस हेल्थ एंड हाइजीन श्रेणी में इस समय 14 उत्पाद बना रही है। जिनमें थ्री प्लाई फेसमास्क, डिस्पोजेबल शू कवर्स, फेस वाइजर्स, डिस्पोजेबल आई गियर्स, कार पार्टीशन आदि शामिल हैं। वहीं इनकी कीमत इस प्रकार है...
      

उत्पाद कीमतें
1. थ्री प्लाई फेसमास्क 10 रुपये
2. हैंड गलव्स 20 रुपये
3. डिस्पोजेबल शू कवर 21 रुपये
3. फेस वाइजर्स 55 रुपये
4. डिस्पोजेबल आई गियर 100 रुपये
5. कार पार्टीशंस 549 से 649 रुपये

 
 

Maruti Suzuki launches health and hygiene accessories including face mask, face visors and car partitions to protect against coronavirus, prices start from Rs 10
Maruti Suzuki car Partition - फोटो : Amar Ujala

कार पार्टीशंस

वहीं कंपनी का कहना है कि ये कार पार्टीशंस वर्जिन ग्रेड वाले प्रीमियम पीवीसी से बने हैं। साथ ही इन्हें गाड़ी में बेहद आसानी से लगाया जा सकता है, इसके केवल वेलक्रो की जरूरत होती है। एक बार इस्टॉल होने के बाद कार मालिक आगे और पीछे की सीटों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रख सकते हैं। वहीं ये पार्टीशंस मारुति की इन कारों के लिए उपलब्ध होंगे...
 
1. Maruti Suzuki WagonR (Old)
2. Maruti Suzuki Alto
3. Maruti Suzuki Celerio
4. Maruti Suzuki Ritz
5. Maruti Suzuki Ertiga
6. Maruti Suzuki Dzire
7. Maruti Suzuki S-Cross
8. Maruti Suzuki Ciaz
9. Maruti Suzuki XL6

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed