{"_id":"6358c8bc0d4e251f2007e995","slug":"maruti-s-brezza-will-come-in-cng-avatar-soon-information-found-on-this-company-s-website","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Breeza CNG: मारुति की ब्रेजा सीएनजी अवतार में जल्द आएगी, कंपनी की इस वेबसाइट पर मिली जानकारी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Breeza CNG: मारुति की ब्रेजा सीएनजी अवतार में जल्द आएगी, कंपनी की इस वेबसाइट पर मिली जानकारी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:30 AM IST
सार
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति अपनी एसयूवी ब्रेजा को सीएनजी अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। ब्रेजा के किन वैरिएंट में सीएनजी की पेशकश की जाएगी, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
मारुति ब्रेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में लगातार सीएनजी कारों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। इसी क्रम में देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति की ओर से कई कारों को सीएनजी अवतार में पेश किया गया है। कंपनी की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही सीएनजी वैरिएंट में ब्रेजा को पेश किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको सीएनजी ब्रेजा की पूरी जानकारी दे रहे हैं।
कंपनी की इस वेबसाइट पर मिली जानकारी
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मारुति की ओर से सीएनजी ब्रेजा का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। कंपनी ने इस साल जून महीने में ही ब्रेजा का नया अवतार पेश किया था। तभी माना जा रहा था कि कंपनी पेट्रोल के साथ ही सीएनजी ऑप्शन वाली ब्रेजा को भी लॉन्च करेगी। लेकिन कंपनी की ओर से सिर्फ पेट्रोल वाली ब्रेजा को ही पेश किया गया था। अब कंपनी की वेबसाइट जैनुअन पार्ट्स पर इसकी जानकारी मिली है। वेबसाइट पर 2022 से अब तक वाली ब्रेजा के ऑप्शन को चुनने पर पेट्रोल के साथ सीएनजी वाली ब्रेजा की डिटेल्स भी दिखाई दे रही हैं।
कितने वैरिएंट में मिलेगी सीएनजी
3 of 8
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
जैनुअन पार्ट्स वाली मारुति की वेबसाइट पर जो जानकारी मिली है। उसके मुताबिक ब्रेजा में सीएनजी का ऑप्शन एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस ट्रिम्स में मिलेगा। इसी के साथ जो जानकारी दी गई है। उसके मुताबिक सीएनजी ब्रेजा में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन मिल सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से सीएनजी वाली ब्रेजा को अगले साल की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है।
अगर कंपनी की ओर से इस कार को सीएनजी के साथ पेश किया जाता है। तो ये पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी जो कंपनी से सीएनजी फिटिंग के साथ बाजार में आएगी। सीएनजी ऑप्शन के साथ मिलने वाली ब्रेजा में फीचर्स की भी कोई कमी नहीं होगी। पेट्रोल वैरिएंट वाले सभी फीचर्स सीएनजी वाली ब्रेजा में भी मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।