{"_id":"64a67a1d3f4ed458d30b9463","slug":"maruti-offers-huge-discount-on-their-nexa-dealership-models-in-july-2023-ignis-baleno-ciaz-xl6-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maruti Discount: मारुति की इन कारों को जुलाई में खरीदने का बेहतरीन मौका, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Discount: मारुति की इन कारों को जुलाई में खरीदने का बेहतरीन मौका, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
Thu, 06 Jul 2023 02:19 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 06 Jul 2023 02:19 PM IST
सार
मारुति की नेक्सा डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली कारों पर जुलाई 2023 में तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी की ओर से किस कार पर कितना डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
मारुति सियाज
- फोटो : Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से प्रीमियम कारों पर आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि जुलाई महीने में नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली कारों पर कंपनी की ओर से कितना डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
मारुति इग्निस
नेक्सा डीलरशिप की सबसे छोटी कार इग्निस पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी जून महीने में इस हैचबैक पर 69 हजार रुपये का अधिकतम डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 35 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, चार हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और पांच हजार रुपये का स्क्रैप बोनस भी शामिल है। इग्निस की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 5.84 लाख रुपये से होती है जबकि इसके टॉप वैरिएंट को 8.16 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
विज्ञापन
मारुति बलेनो
कंपनी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो पर भी जुलाई महीने में डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। कंपनी इस हैचबैक पर अधिकतम 45 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें सबसे ज्यादा डिस्काउंट सिग्मा और डेल्टा वैरिएंट पर दिया जा रहा है। इन दोनों ही वैरिएंट्स पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है और साथ ही पांच हजार रुपये का स्क्रैप बोनस भी मिल रहा है। वहीं बलेनो के जेटा और एल्फा वैरिएंट्स पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये का स्क्रैप डिस्काउंट मिल रहा है। बलेनो के सीएनजी वैरिएंट को खरीदने पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये का स्क्रैप डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट से पहले बलेनो की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 6.61 लाख रुपये से होती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 9.88 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
मारुति सियाज
मारुति की प्रीमियम सेडान कार सियाज पर भी जुलाई महीने में 33 हजार रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार पर 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, पांच हजार रुपये का स्क्रैप बोनस और तीन हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। मारुति सियाज की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 9.30 लाख रुपये से होती है और इसके टॉप वैरिएंट को 12.29 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना
अन्य वैरिएंट्स पर डिस्काउंट
रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की अन्य नेक्सा कारों और एसयूवी पर किसी भी तरह का कोई ऑफर जुलाई महीने में नहीं दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?