{"_id":"642a8ee15819cc00a60feddf","slug":"maruti-fronx-to-lamborghini-urus-s-are-ready-to-launch-in-april-2023-know-full-details-2023-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Upcoming Cars: मारुति से लैम्बॉर्गिनी तक, अप्रैल में लॉन्च हो सकती हैं ये पांच कार, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Upcoming Cars: मारुति से लैम्बॉर्गिनी तक, अप्रैल में लॉन्च हो सकती हैं ये पांच कार, जानें पूरी डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:30 PM IST
सार
मारुति से लेकर लैम्बॉर्गिनी तक पांच कारें अप्रैल महीने में लॉन्च हो सकती हैं। किस कंपनी की ओर से किस कार को इस महीने में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : lamborghini
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल महीने में कम से कम पांच कारों को लॉन्च किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अप्रैल 2023 में किस कंपनी की किस कार को भारतीय बाजार में लाया जा सकता है।
मारुति फ्रॉन्क्स
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की ओर से फ्रॉन्क्स को अप्रैल महीने में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी ने इस एसयूवी को खासतौर पर युवाओं और उन ग्राहकों के लिए तैयार किया है जिन्हें तकनीक काफी पसंद आती है। इसे जनवरी में ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया गया था। जानकारी के मुताबिक फ्रॉन्क्स के लिए कंपनी को अब तक करीब 16500 हजार के आस-पास बुकिंग मिल चुकी हैं।
ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स की सस्ती इलेक्ट्रिक कार कॉमेट को भी इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है। कंपनी इसे वूलिंग एयर नाम से कई एशियाई देशों में भी बिक्री करती है, लेकिन भारत में इसे कॉमेट नाम से पेश किया जा सकता है। दो दरवाजों वाली इस इलेक्ट्रिक हैचबैक की कीमत भी दस लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंच कार कंपनी सिट्रॉएन की ओर से भी इस महीने सी3 की एयरक्रॉस को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इसे 27 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसे कंपनी की मौजूदा हैचबैक सी3 के प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है।
मर्सिडीज की ओर से भी इस महीने में एक दमदार कार को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मर्सिडीज की ओर से एएमजी जीटी53 एसई परफॉर्मेंस को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी की पहली हाइब्रिड एएमजी होगी जो सबसे ज्यादा ताकतवर भी हो सकती है। इसमें कंपनी की ओर से चार लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जा सकता है। जिसके साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर को भी जोड़ा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।