फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti car to be expensive upto rs 62000 from 8 April tata Mahindra Hyundai kia cars to be expensive 2 to 4 pe

Car Price Hike: मारुति की कारें 62,000 रुपये तक हुईं महंगी; टाटा, महिंद्रा, किआ ने भी 2-4% तक बढ़ाए दाम

Wed, 02 Apr 2025 08:01 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 02 Apr 2025 08:01 PM IST
सार

Car Price Hike From April 1: ऑटोमोबाइल कंपनियों पर बढ़ती इनपुट लागत का असर पड़ा है, जिससे उन्हें अपने वाहनों की कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। इसके अलावा, भारतीय रुपये की अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोरी के कारण आयातित पुर्जों की कीमत बढ़ गई है।

विज्ञापन
Maruti car to be expensive upto rs 62000 from 8 April tata Mahindra Hyundai kia cars to be expensive 2 to 4 pe
2-4% तक बढ़ेंगे दाम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में अप्रैल महीने से कई कार कंपनियों अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ोतरी करने जा रही हैं। इसी बीच देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने ऐलान कर दिया है कि कंपनी की कारें 8 अप्रैल से 62,000 रुपये तक महंगी हो जाएंगी। वहीं, अन्य प्रमुख कार कंपनियां भी नवरात्रि के बाद से बढ़ी हुई कीमतों को लागू कर सकती हैं।
विज्ञापन

 

Maruti car to be expensive upto rs 62000 from 8 April tata Mahindra Hyundai kia cars to be expensive 2 to 4 pe
बेस से टॉप मॉडल तक बढ़ेंगे दाम - फोटो : अमर उजाला
2-4% तक महंगी हो जाएंगी कारें
ज्यादातर कंपनियां कीमतों में 2% से 4% प्रतिशत तक का इजाफा करने जा रही हैं। खास बात यह है कि कुछ कंपनियों के लिए यह बीते कुछ महीनों में दूसरी या तीसरी बार कीमतों में इजाफा है। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने मॉडल्स की कीमतों में 4% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी के जिन मॉडलों की कीमतें बढ़ाई गई हैं, उनमें बलेनो, ऑल्टो K10, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेजा और ग्रैंड विटारा जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

वहीं, टाटा मोटर्स ने भी अपने वाहनों की कीमतों में 3% तक की वृद्धि की है। इस बढ़ोतरी का असर नेक्सन, टियागो, कर्व और इलेक्ट्रिक मॉडल्स पर देखने को मिलेगा। इसके अलावा, हुंडई, महंद्रा बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज, एमजी मोटर और स्टेलांटिस (जीप और सिट्रॉएन) ने भी अपने वाहनों की कीमतों में 2-3% तक का इजाफा किया है।

यह भी पढ़ें: एनएचएआई ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5,614 किमी नेशनल हाईवे बनाए, तय लक्ष्य से ज्यादा!

हुंडई और टाटा मोटर्स के नोएडा शोरूम से मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनियां नवरात्रि के बाद कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रहीं हैं। कीमतों में बढ़ोतरी का प्रभाव गाड़ियों के बेस मॉडल से लेकर टॉप मॉडल तक में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Maruti car to be expensive upto rs 62000 from 8 April tata Mahindra Hyundai kia cars to be expensive 2 to 4 pe
लागत में हुई बढ़ोतरी - फोटो : Freepik
कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजहें
ऑटोमोबाइल कंपनियों पर बढ़ती इनपुट लागत का असर पड़ा है, जिससे उन्हें अपने वाहनों की कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। इसके अलावा, भारतीय रुपये की अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोरी के कारण आयातित पुर्जों की कीमत बढ़ गई है। बीते साल स्टील, एल्युमिनियम और रबर जैसे कच्चे माल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। स्टील के दाम सालाना 10.6% और रबर के दाम 27% तक बढ़ चुके हैं। वहीं, परिवहन और लॉजिस्टिक्स खर्च में बढ़ोतरी से भी कार कंपनियों को कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

यह भी पढ़ें: वीएलएफ टेनिस मिलानो लिमिटेड एडिशन स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

ग्राहकों पर क्या होगा असर?
अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अब आपको पहले की तुलना में ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। हालांकि, कई कंपनियां नई कीमतों के साथ कुछ आकर्षक फाइनेंसिंग और डिस्काउंट ऑफर भी दे सकती हैं। ऐसे में, अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप पहले सभी संभावित ऑफर्स की तुलना कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed