फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   mahindra xuv300 new model 2021 2021 Mahindra XUV300 launched with Petrol automatic AutoSHIFT transmission technology Know features specifications colour scheme and price mahindra cars india 2021

Mahindra XUV300 2021 ऑटोमैटिक गियर के साथ लॉन्च, मिली 40 से ज्यादा कनेक्टेड SUV टेक्नोलॉजी, जानें कीमत

Wed, 03 Feb 2021 03:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 03 Feb 2021 03:36 PM IST
सार

XUV300 में दी गई ऑल-न्यू BlueSense Plus (ब्ल्यूसेंस प्लस) कनेक्टेड एसयूवी टेक्नोलॉजी में 40 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। 

विज्ञापन
mahindra xuv300 new model 2021 2021 Mahindra XUV300 launched with Petrol automatic AutoSHIFT transmission technology Know features specifications colour scheme and price mahindra cars india 2021
Mahindra XUV300 2021 - फोटो : Mahindra

विस्तार

Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय एसयूवी XUV300 (एक्सयूवी 300) को ऑल-न्यू पेट्रोल AutoSHIFT (ऑटोशिफ्ट) ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने कहा कि इसके टॉप-एंड वेरिएंट W8 (O) में नए ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के अलावा ऑल-न्यू BlueSense Plus (ब्लूसेंस प्लस) कनेक्टेड एसयूवी टेक्नोलॉजी भी दी गई है। कंपनी ने घोषणा की कि सभी नए पेट्रोल ऑटोशिफ्ट मॉडल के लिए बुकिंग शुरू हो गई है और कंपनी फरवरी के मध्य से इसकी डिलीवरी शुरू करने की तैयारी में है। बता दें कि सुरक्षा के लिहाज से Mahindra XUV300 को 5-स्टार रेटिंग मिली है। 
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक सनरूफ

XUV300 में इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर अब एसयूवी के मिड वेरिएंट (W6) और इसके ऊपर के मैन्युअल और ऑटोशिफ्ट दोनों मॉडल्स में पेश किया जाएगा। इसके अलावा कार को नई कलर स्कीम के साथ लॉन्च किया गया है। W8(O) AutoSHIFT वेरिएंट्स में डब्लू-टोन रेड और डुअल-टोन एक्वामरीन कलर दिया गया है और अपने W6, W8 और W8(O) मैनुअल वेरिएंट्स में ऑल-न्यू गैलेक्सी ग्रे रंग का विकल्प दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

40 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स 

XUV300 में दी गई ऑल-न्यू BlueSense Plus (ब्ल्यूसेंस प्लस) कनेक्टेड एसयूवी टेक्नोलॉजी में 40 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। इसमें रिमोट डोर लॉक / अनलॉक, लाइव व्हीकल ट्रैकिंग, सेफ्टी एंड सिक्योरिटी फीचर्स (जैसे जियो फेंसिंग, इमरजेंसी असिस्ट), व्हीकल इंफॉर्मेशन अलर्ट (जैसे कितनी दूरी बात पेट्रोल खत्म हो जाएगा, टायर प्रेशर) जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। यह एंड्रॉइड और आईओएस दोनों मोबाइल फोन पर उपलब्ध कराया गया है। 
विज्ञापन

कीमत

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ विजय नाकरा ने कहा, "भारत में युवा ग्राहक समझौता करना नहीं चाहता और टेक्नोलॉजी से संपन्न सुविधा और अनुभव की मांग करते हैं। हम पेट्रोल पर चलने वाली अपने नए ऑटो ट्रांसमिशन ऑटोशिफ्ट को लॉन्च कर रहे हैं, जो सिटी ड्राइव के साथ-साथ हाईवे पर एक सरल ड्राइव की पेशकश करने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। हम 40 से ज्यादा फीचर्स के साथ हमारी कनेक्टेड एसयूवी तकनीक ब्लूसेंस प्लस भी पेश कर रहे हैं, जो आज के उपभोक्ता के हमेशा कनेक्टेड रहने वाली दुनिया में एक्सयूवी300 में आसानी से उपल्बध कराएगा।" AutoSHIFT के साथ नई XUV300 की मुंबई में W6 पेट्रोल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.95 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed