फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mahindra Alfa CNG Launched Mahindra Electric Mobility launches new Alfa CNG Passenger and Cargo variants Alfa Passenger DX BS6 CNG and Alfa Load Plus

Mahindra Alfa CNG: महिंद्रा अल्फा सीएनजी कार्गो, पैसेंजर वैरिएंट्स में लॉन्च, होगी लाखों की बचत

Wed, 08 Jun 2022 05:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 08 Jun 2022 05:24 PM IST
सार

Mahindra Electric Mobility (महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी) ने बुधवार को नए Alfa CNG (अल्फा सीएनजी) पैसेंजर और कार्गो वैरिएंट्स को लॉन्च करने का एलान किया।

विज्ञापन
Mahindra Alfa CNG Launched Mahindra Electric Mobility launches new Alfa CNG Passenger and Cargo variants Alfa Passenger DX BS6 CNG and Alfa Load Plus
Mahindra Alfa CNG - फोटो : Mahindra

विस्तार

Mahindra Electric Mobility (महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी) ने बुधवार को नए Alfa CNG (अल्फा सीएनजी) पैसेंजर और कार्गो वैरिएंट्स को लॉन्च करने का एलान किया। नया वाहन महिंद्रा के तीन पहिया वाहनों की बहुत लोकप्रिय अल्फा सीरीज पर आधारित है। Alfa Passenger DX BS6 CNG (अल्फा पैसेंजर डीएक्स बीएस6 सीएनजी) ट्रिम के लिए 2,57,000 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत रखी गई है। वहीं,  जबकि Alfa Load Plus (अल्फा लोड प्लस) वैरिएंट की कीमत 2,57,800 रुपये (एक्स- शोरूम) तय की गई है।
विज्ञापन


इंजन पावर
यह वाहन 395 cm3, वाटर-कूल्ड इंजन के साथ आता है जो 23.5 Nm का टार्क जेनेरट करता है। कंपनी का कहना है कि आसान लोड ले जाने के लिए कम रफ्तार पर 20Nm का टार्क उपलब्ध है। यह मजबूत अल्फा प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसमें कंपनी के अनुसार अपने सेगमेंट में बेस्ट शीट मेटल की मोटाई 0.90 मिमी है।
विज्ञापन


कंपनी की उम्मीदें
महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के सीईओ सुमन मिश्रा ने कहा, "नए अल्फा सीएनजी कार्गो और पैसेंजर की लॉन्चिंग हमें अपने ग्राहकों को उनकी विभिन्न गतिशीलता आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इलेक्ट्रिक, डीजल और सीएनजी सहित कई विकल्पों की पेशकश करके एक फुल रेंज का खिलाड़ी बनाती है। भारत के कुछ हिस्सों में सीएनजी स्टेशनों के बढ़ते घनत्व के साथ, अल्फा कार्गो और पैसेंजर भारी बचत की तलाश करने वालों के लिए एक शानदार विकल्प होंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


होगी लाखों की बचत
कंपनी का कहना है कि अल्फा कार्गो और पैसेंजर अब डीजल कार्गो थ्री व्हीलर की तुलना में ईंधन खर्च पर पांच साल में 4,00,000 रुपये तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। इन वाहनों को पूरे भारत में 800 से ज्यादा डीलर टच पॉइंट के साथ उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, केरल और मध्य प्रदेश में इसकी डीलरशिप सहित देश के चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed