{"_id":"699fcb46c0b79b8dbe03c851","slug":"luxury-comfort-budget-affordable-suvs-and-mpvs-india-now-featuring-reclining-seats-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Comfort Cars: अब किफायती कारों में भी लग्जरी आराम, ये हैं रिक्लाइनिंग सीटों वाली भारत की बेस्ट बजट SUV और MPV","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Comfort Cars: अब किफायती कारों में भी लग्जरी आराम, ये हैं रिक्लाइनिंग सीटों वाली भारत की बेस्ट बजट SUV और MPV
Thu, 26 Feb 2026 09:55 AM IST
जागृति
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Thu, 26 Feb 2026 09:55 AM IST
सार
Budget Cars with Reclining Seats India: भारतीय कार बाजार में अब केवल रफ्तार और माइलेज ही काफी नहीं, बल्कि पैसेंजर कंफर्ट भी प्राथमिकता बन गया है। पहले जो रिक्लाइनिंग सीट्स केवल करोड़ों की लग्जरी कारों में दिखती थीं, अब वे छह लाख से कम बजट वाली फैमिली कारों का हिस्सा हैं। निसान से लेकर टाटा तक, जानें उन कारों के बारे में जो लंबी यात्राओं को थकावट-मुक्त बनाती हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क यात्राओं के दौरान सबसे बड़ी चुनौती घंटों एक ही पोजीशन में बैठना होती है। इसीलिए कार निर्माता अब इस समस्या का समाधान एडजस्टेबल और रिक्लाइनिंग सेकंड-रो सीटों के रूप में दे रहे हैं। यह फीचर न केवल बुजुर्गों के लिए आरामदायक है, बल्कि बच्चों और लंबी दूरी के यात्रियों के लिए कार के केबिन को एक लिविंग रूम जैसा अहसास देता है।
विज्ञापन
क्या होती हैं रिक्लाइनिंग सीटें और ये क्यों हैं खास?
सामान्य कारों में पीछे की सीटें फिक्स होती हैं, यानी आप उनकी पीठ (Backrest) को पीछे नहीं झुका सकते, लेकिन रिक्लाइनिंग सीट्स आपको यह आजादी देती हैं कि आप एक लीवर या बटन की मदद से सीट के ऊपरी हिस्से को पीछे की ओर झुका सकें।
विज्ञापन
ये भी पढ़े:Google Maps: पार्किंग के बाद गाड़ी ढूंढना हो जाता है मुश्किल? जानें इसे सुलझाने का आसान तरीका
विज्ञापन
क्या फायदे हैं इसके?
आरामदायक मुद्रा: लंबी यात्रा के दौरान सीधे बैठे रहने से कमर और रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है। सीटों को थोड़ा पीछे झुकाने से वजन शरीर के बड़े हिस्से पर बंट जाता है, जिससे थकान कम होती है।
एडजस्टेबल स्पेस: कई गाड़ियों में इन्हें आगे-पीछे स्लाइड भी किया जा सकता है, जिससे आप अपनी हाइट के हिसाब से पैरों के लिए जगह (Leg-room) बना सकते हैं। साथ ही अगर आप सफर के दौरान सोना चाहते हैं, तो रिक्लाइनिंग सीट आपको घर के सोफे जैसा आरामदायक एंगल (Angle) देती है।
लग्जरी का अनुभव: पहले यह सुविधा सिर्फ हवाई जहाज की बिजनेस क्लास या बहुत महंगी कारों में मिलती थी, लेकिन अब यह आम बजट वाली गाड़ियों में भी उपलब्ध है।
1. बजट में प्रीमियम अहसास: निसान और रेनॉल्ट की जुगलबंदी
निसान ग्रेवाइट: लगभग पांच लाख की शुरुआती कीमत के साथ यह देश की सबसे किफायती एमपीवी में से एक है। इसकी रिक्लाइनिंग सीटें और मॉडर्न केबिन इसे उन परिवारों के लिए बेस्ट बनाता है जो कम बजट में ज्यादा स्पेस चाहते हैं।
रेनो ट्राइबर: यह कार केवल सीटें झुकाने (Recline) की आजादी नहीं देती, बल्कि उन्हें आगे-पीछे स्लाइड करने की सुविधा भी देती है। ये भी करीब पांच लाख की रेंज में आती है, इसकी खासियत है कि इस कार की तीसरी पंक्ति को पूरी तरह हटाया जा सकता है, जिससे यह सामान और सवारी दोनों के लिए सबसे लचीला विकल्प बनती है।
2. भरोसेमंद 7-सीटर्स: मारुति सुजुकी एर्टिगा और टोयोटा रूमियन
भारतीय मध्यम वर्गीय परिवारों की पहली पसंद अर्टिगा और उसकी पार्टनर रूमियन अपने शानदार स्पेस मैनेजमेंट के लिए जानी जाती हैं। इन दोनों ही गाड़ियों में मिडिल रो को अपनी सुविधा अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है, जिससे अंतिम पंक्ति के लोगों को भी पर्याप्त लेग-रूम मिलता है।
ये भी पढ़े: EV: भारत में ईवी की रफ्तार तेज; पर ऊंची ब्याज दर बनी बाधा, 2030 तक चाहिए ₹12.5 लाख करोड़ का निवेश
3. रफ एंड टफ के साथ आराम: महिंद्रा थार
आमतौर पर ऑफ-रोडिंग गाड़ियों को कठोर माना जाता है, लेकिन महिंद्रा थार ने लोगों की इस सोच का बदल दिया है। इसकी रियर सीटों में दिए गए स्ट्रैप मैकेनिज्म की मदद से यात्री सीटों को झुका सकते हैं, जो इसे एडवेंचर के साथ-साथ लंबी राइड के लिए भी बेहतर बनाता है।
4. लग्जरी का नया मानक: टाटा सिएरा
प्रीमियम सेगमेंट की बात करें तो टाटा सिएरा इस मामले में काफी आगे है। इसमें न केवल टू-स्टेज रिक्लाइन सीटें हैं, बल्कि बॉस मोड और सुपरग्लाइड सस्पेंशन जैसी तकनीक भी है, जो सड़क के झटकों को केबिन तक पहुंचने से रोकती है।
कार खरीदते समय क्या देखें?
जब आप रिक्लाइनिंग सीट वाली कार देख रहे हों, तो केवल पीछे झुकने वाली डिग्री न देखें। यह भी जांचें कि क्या कार में रियर एसी वेंट्स और आर्मरेस्ट उपलब्ध हैं। ये सुविधाएं रिक्लाइनिंग सीट के अनुभव को दोगुना कर देती हैं। क्योंकि रिक्लाइनिंग सीटें न केवल आराम देती हैं, बल्कि लंबी यात्रा के दौरान शरीर के निचले हिस्से (Lower Back) पर पड़ने वाले दबाव को भी कम करती हैं, जिससे थकान कम महसूस होती है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन