फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Kolkata Bengaluru Hyderabad And Pune Cities Ranked In Slowest Moving Traffic In 2024

Traffic: भारत में कहां का ट्रैफिक है सबसे 'स्लो'? जानिए क्या है दिल्ली-बेंगलुरु समेत बड़े शहरों की रैंकिंग

Tue, 14 Jan 2025 06:37 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 14 Jan 2025 06:37 PM IST
सार

Slowest City In The World: नीदरलैंड की लोकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी TomTom ने हाल ही में एक एनुअल सर्वे पेश किया है। इस सर्वे में दुनिया के बड़े शहरों में ट्रैफिक की स्थिति के आधार पर 'सबसे स्लो सिटी' की लिस्ट बनाई गई है।

विज्ञापन
Kolkata Bengaluru Hyderabad And Pune Cities Ranked In Slowest Moving Traffic In 2024
Traffic Jam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अगर आपको लगता है कि अपने बदनाम ट्रैफिक जाम की वजह से बेंगलुरु देश का सबसे स्लो ट्रैफिक वाला शहर है, तो आपको अपना डेटा अपडेट करने की जरूरत है। भारत में सबसे स्लो ट्रैफिक वाले शहरों की लिस्ट में बेंगलुरु और पुणे से भी आगे एक और शहर है। यह शहर दुनिया का दूसरा सबसे स्लो ट्रैफिक वाला शहर भी है।
विज्ञापन


दुनिया के सबसे स्लो ट्रैफिक वाले शहरों की लिस्ट
नीदरलैंड की लोकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी TomTom ने हाल ही में एक एनुअल सर्वे पेश किया है। इस सर्वे में दुनिया के बड़े शहरों में ट्रैफिक की स्थिति के आधार पर 'सबसे स्लो सिटी' की लिस्ट बनाई गई है। TomTom Traffic Index 2024 के अनुसार, दुनिया का सबसे धीमा शहर कोलंबिया का बैरनक्युइला है।
विज्ञापन


इस सूची में दूसरे स्थान पर भारत का कोलकाता है, जो दुनिया का दूसरा सबसे स्लो ट्रैफिक वाला शहर है। वहीं, कर्नाटक का बेंगलुरु दुनिया में तीसरे और महाराष्ट्र का पुणे चौथे स्थान पर है। इस तरह भारत के हिसाब से कोलकाता सबसे धीमा शहर है, जो बेंगलुरु और पुणे से भी आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता में 10 किलोमीटर जाने में लगता है 34 मिनट
TomTom के सर्वे के मुताबिक, कोलकाता में पीक आवर के दौरान 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 34 मिनट 33 सेकेंड का समय लगता है। इससे पता चलता है कि कोलकाता में हर साल पीक आवर्स के दौरान करीब 110 घंटे ट्रैफिक में बर्बाद हो जाते हैं। वहीं, बेंगलुरु में यही समय 34 मिनट 10 सेकेंड और पुणे में 33 मिनट 22 सेकेंड है। बेंगलुरु में सालाना 117 घंटे और पुणे में 108 घंटे ट्रैफिक में बर्बाद होते हैं।

भारत के अन्य शहरों की स्थिति
भारत में ट्रैफिक के लिहाज से अन्य धीमे शहरों की रैंकिंग इस प्रकार है:

हैदराबाद - चौथा स्थान (दुनियाभर में 18वां)

चेन्नई - पांचवां स्थान (दुनियाभर में 31वां)

मुंबई - छठा स्थान (दुनियाभर में 39वां)

अहमदाबाद - सातवां स्थान (दुनियाभर में 43वां)

नई दिल्ली - दसवां स्थान (दुनियाभर में 122वां)

दुनिया के अन्य धीमे शहर
दुनिया के सबसे धीमे ट्रैफिक वाले शहरों की सूची में लंदन, क्योटो, लीमा, और डबलिन जैसे शहर भी शामिल हैं। यह रिपोर्ट वैश्विक स्तर पर शहरों की ट्रैफिक स्थिति का विस्तृत आकलन करती है।


क्या कहती है यह रिपोर्ट?
TomTom Traffic Index हर साल दुनिया के प्रमुख शहरों में ट्रैफिक की स्थिति का विश्लेषण करता है। यह सर्वे न केवल यह बताता है कि कहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि ट्रैफिक की वजह से लोगों का कितना समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed