हाल ही में टोयोटा ने नई फेसलिफ्ट इनोवा क्रिस्टा पेश की है। नई एमपीवी को कंपनी ने 6 पेट्रोल और 12 डीजल कुल 18 वैरियंट्स में लॉन्च किया है। वहीं नई क्रिस्टा की एक्स-शोरूम कीमत 16.26 लाख रुपये से लेकर 24.33 लाख रुपये तक है। कंपनी ने नई एमपीवी की बुकिंग और डिलीवरी भी शुरू कर दी है। मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई क्रिस्टा 60 से 70 हजार रुपये तक महंगी है। पहली पीढ़ी की इनोवा को कंपनी ने 2005 में लॉन्च किया था और कंपनी अभी तक 8.8 लाख यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है। आइए जानते हैं क्रिस्टा के हर वैरियंट में क्या है खास...
{"_id":"5fbf73dd8ebc3e3b4b41a94f","slug":"know-new-facelift-2020-toyota-innova-crysta-variants-features-and-prices","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पढ़ें, नई फेसलिफ्ट Toyota Innova Crysta के हर वैरियंट में मिलते हैं ये फीचर्स, जानें कीमतों के बारे में","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
पढ़ें, नई फेसलिफ्ट Toyota Innova Crysta के हर वैरियंट में मिलते हैं ये फीचर्स, जानें कीमतों के बारे में
Thu, 26 Nov 2020 02:56 PM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Toyota Innova Crysta Facelift 2020
- फोटो : toyota
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Toyota Innova Crysta Facelift 2020 Interior
- फोटो : Toyota
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा GX बेस वैरियंट
यह इनोवा का बेस वैरियंट है, जो डीजल और पेट्रोल में 7-8 सीटर ऑप्शन के साथ आता है। इसमें फ्रंट और रिअर एयरकंडीशनर, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अलॉय व्हील्स, वेलकम लाइट्स, डॉट टाइम मल्टी इनफॉरमेशन डिस्प्ले, 2-पावर आउटलेट्स, टिल्ट-टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट स्टीरयरिंग के अलावा सेफ्टी इक्विपमेंट्स जैसे रिअर पार्किंग सेंसर्स, 3 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, स्टैबिलिटी कंट्रोल और हिल-स्टार्ट असिस्ट का फीचर मिलेगा।एक्स-शोरूम कीमत-
- GX MT 7-Seater (पेट्रोल) - 16.26 लाख रुपये
- GX MT 8-Seater (पेट्रोल) - 16.31 लाख रुपये
- GX MT 7-Seater (डीजल) – 18.07 लाख रुपये
- GX MT 8-Seater (डीजल) - 18.12 लाख रुपये
Toyota Innova Crysta Facelift 2020 Seats
- फोटो : Toyota
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा GX (ऑटोमैटिक)
इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर मिलेगा। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ सिक्वेंशल शिफ्ट का फीचर मिलेगा। वहीं इसमें बाकी फीचर GX मैनुअल वाले मिलेंगे। चूंकि यह ऑटोमैटिक के साथ आती है, तो इसमें क्रूज कंट्रोल का फीचर भी मिलेगा।एक्स-शोरूम कीमत-
- GX AT 7-Seater (पेट्रोल) - 17.62 लाख रुपये
- GX AT 8-Seater (पेट्रोल) - 17.67 लाख रुपये
- GX AT 7-Seater (डीजल) – 19.38 लाख रुपये
- GX AT 8-Seater (डीजल) - 19.73 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Toyota Innova Crysta Facelift 2020 Rear
- फोटो : Toyota
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2.4 G
टोयोटा भी भी बीएस6 इंजन के साथ 2.4 लीटर डीजल इंजन का फीचर दे रही है। मैनुअल ट्रांसमिशन वाले बेस वैरियंट को छोड़ कर कंपनी बाकी सभी वैरियंट्स में क्रूज कंट्रोल ऑफर कर रही है। लंबे सफर में इसका बेहद फायदा मिलता है। अगर आप हाईवे पर ज्यादा चलते हैं तो आपको डीजल इंजन वाला वैरियंट खरीदना चाहिए।एक्स-शोरूम कीमत-
- G MT 7-Seater (डीजल) – 16.64 लाख रुपये
- G MT 8-Seater (डीजल) - 16.69 लाख रुपये
विज्ञापन
Toyota Innova Crysta Facelift 2020 Airbags
- फोटो : Toyota
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा VX
अगर आप वेल्यू फॉर मनी वैरियंट खरीदना चाहते हैं तो इस वैरियंट को चुन सकते हैं। इसमें रोजमर्रा के सभी फीचर मिलेंगे। इसमें कूल स्टार्ट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटोमैटिक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, टीएफटी मल्टी-इनफॉरमेशन डिस्प्ले, वॉयस रिक्गनाइजेशन, वुड इंसर्ट के साथ लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, प्रीमिययम ब्लैक फैब्रिक, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, स्मार्ट एंट्री सिस्टम, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, सीट बैक टेबल, फ्रंट एंड रिअर पार्किंग सेंसर्स का फीचर मिलेगा। हालांकि इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर नहीं होगा।एक्स-शोरूम कीमत-
- VX MT 7-Seater (पेट्रोल) – 19.70 लाख रुपये
- VX MT 7-Seater (डीजल) – 21.59 लाख रुपये
- VX MT 8-Seater (डीजल) – 21.64 लाख रुपये