फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Automobile Update: ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा अप्रैल का आखिरी हफ्ता, जानें कितने वाहन हुए पेश

Sun, 30 Apr 2023 03:42 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 30 Apr 2023 03:42 PM IST
सार

ऑटो जगत के लिए अप्रैल का आखिरी हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Know how the last week of 24 april to 30 april 2023 was for the automobile world
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल का आखिरी हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 24 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।

महिंद्रा की इस एसयूवी ने बनाया नया रिकॉर्ड

Know how the last week of 24 april to 30 april 2023 was for the automobile world
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : mahindra auto
महिंद्रा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी में से एक बोलेरो ने नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एसयूवी ने बीते वित्त वर्ष के दौरान एक लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री की नया रिकॉर्ड बनाया है। बोलेरो ब्रॉन्ड के तहत कंपनी की ओर से दो एसयूवी को ऑफर किया जाता है। इनमें बोलेरो क्लासिक और बोलेरो नियो शामिल हैं। बोलेरो क्लासिक को कंपनी की ओर से साल 2000 में लॉन्च किया गया था। वहीं बोलेरो नियो को कंपनी की ओर से साल 2021 में पेश किया गया था। बोलेरो क्लासिक को कंपनी की ओर से साल 2000 में लॉन्च किया गया था। तब से ही यह देशभर के ग्रामीण इलाकों में खासतौर पर पसंद की जाती है। इसमें कंपनी की ओर से डीजल इंजन ऑफर किया जाता है। जिससे एसयूवी को 55.9 किलोवॉट की पावर मिलती है। इसके साथ ही इसमें एयरबैग, एबीएस, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ म्यूजिक सिस्टम, बीएस-6 इंजन दिया जाता है। इसकी कीमत की शुरूआत 9.78 लाख रुपये एक्स शोरुम से हो जाती है। बोलेरो की नियो को भी कंपनी ने जुलाई 2021 के दौरान लॉन्च किया था। काफी कम समय में ही इसे काफी ज्यादा पसंद किया गया। ग्रामीण इलाकों के साथ ही इसे शहरी क्षेत्रों में भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। क्लासिक की तरह ही इसमें भी कंपनी सिर्फ डीजल इंजन का विकल्प देती है। इसमें मिलने वाले डीजल इंजन से एसयूवी को 73.5 किलोवॉट की पावर मिलती है। वहीं फीचर्स के तौर पर इसमें माइक्रो हाइब्रिड, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग, क्रूज कंट्रोल, ब्लू सेंस एप मिलते हैं। इसकी कीमत की शुरूआत 9.62 लाख रुपये से हो जाती है।

गर्मी ने बिगाड़ दिया टाटा की एसयूवी का चेहरा

Know how the last week of 24 april to 30 april 2023 was for the automobile world
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर एक यूजर की ओर से जानकारी साझा की गई कि उनकी टाटा हैरियर एसयूवी की फ्रंट ग्रिल और बंपर गर्मी के कारण पिघल गए। एसयूवी के मालिक की ओर से सोशल मीडिया पर एसयूवी के पिघले बंपर और ग्रिल की फोटो भी शेयर की गई हैं, जो वायरल हो रही हैं। एसयूवी के ओनर ने कहा कि उन्होंने एसयूवी को अपने ऑफिस के बाहर 12 अप्रैल को पार्क किया था। करीब दस घंटे के बाद जब वो जब कहीं जाने के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि उनकी एसयूवी का फ्रंट बंपर और ग्रिल पिघले हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी के साथ एसयूवी के बंपर और ग्रिल की फोटो भी शेयर कीं। उन्होंने बताया कि वह साल 2021 से टाटा की हैरियर एसयूवी को चला रहे हैं। उन्होंने इसे सिर्फ अच्छे रिव्यू और इसकी बिल्ड क्वालिटी के साथ सेफ्टी रेटिंग को देखकर ही खरीदा था। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि गर्मी के कारण ही एसयूवी में ऐसा हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि टाटा मोटर्स की कमी के बाद भी कंपनी उनसे इसे ठीक करने के लिए चार्ज कर रही है। एसयूवी के ओनर के ट्वीट के बाद टाटा मोटर्स की ओर से भी जवाब दिया गया है। कंपनी ने जवाब में कहा कि अपना नंबर, ई-मेल आईडी और डीलरशिप की जानकारी दी जाए। जिसके बाद कंपनी की ओर से उनकी मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति ने लॉन्च की फ्रॉन्क्स

Know how the last week of 24 april to 30 april 2023 was for the automobile world
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से भारतीय बाजार में बीते हफ्ते नई एसयूवी फ्रॉन्क्स को लॉन्च कर दिया गया। कंपनी ने इसे 7.46 लाख रुपये की एक्सशोरुम कीमत पर लॉन्च किया है। यह कीमत इसकी शुरूआती कीमत है जबकि इसका टॉप वैरिएंट 13.13 लाख रुपये की कीमत में मिलेगा। इसे पांच वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिसमें सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा+, ज़ेटा और अल्फा शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें 1.0 लीटर टर्बो और 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड का विकल्प भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एक लीटर पेट्रोल में एएमटी गियरबॉक्स के साथ 22.89 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। वहीं मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ यह 21.79 किलोमीटर का एवरेज देगी।
विज्ञापन

ह्यूंदै ने दिखाई नई एसयूवी की पहली झलक

Know how the last week of 24 april to 30 april 2023 was for the automobile world
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hyundai india
ह्यूंदै मोटर्स की ओर से नई एसयूवी एक्सटर के लॉन्च से पहले उसकी झलक को दिखाया गया है। कंपनी ने इसकी स्कैच इमेज को जारी किया है। जिसमें एसयूवी फ्रंट डिजाइन को दिखाया गया है। एसयूवी को काफी स्टाइलिश लुक देने की कोशिश की गई है। पहली नजर में इसे देखने पर लगता है कि यह ह्यूंदै की वेन्यू से प्रेरित है। लेकिन इसमें कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं, जिनके कारण यह वेन्यू के मुकाबले ज्यादा बेहतर लगती है। कंपनी की ओर से जारी स्कैच के मुताबिक एसयूवी में एच शेप की डीआरएल मिलेंगी। इसके साथ ही प्रोजेक्टर हैडलैंप, स्क्वायर शेप की हेडलाइट केसिंग, बड़ी ग्रिल, बोनट पर ह्यूंदै का बड़ा लोगो, ओआरवीएम में इंटीग्रेटिड इंडीकेटर्स और वेन्यू की तरह दिखाई देने वाले रूफ रेल्स को देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक ह्यूंदै की नई एसयूवी को ग्रैंड आई-10 के प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाली नई एसयूवी कॉम्पैक्ट सेगमेंट की होगी। फिलहाल इस एसयूवी को एआई3 कोडनेम से टेस्ट किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed