फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2020 वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर बनी Kia की ये SUV, ये है दुनिया की सबसे लग्जरी और परफॉरमेंस कार

Thu, 16 Apr 2020 01:55 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 16 Apr 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Kia Telluride is 2020 World Car of the Year, complete list of winners
2020 World Car of the Year - फोटो : Social Media

सालाना होने वाले वर्ल्ड कार अवार्ड्स मोटर वाहन की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार कार्यक्रमों में से एक है। जिसमें 24 देशों के 86 सदस्यों ने पांच श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ कारों का चयन किया है। यह एक लंबी प्रक्रिया थी जो 2019 के न्यूयॉर्क मोटर शो में शुरू हुई थी। बता दें कि कोरोना संकट को देखते हुए विजेताओं का एलान ऑनलाइन किया गया है। इनमें वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर, वर्ल्ड अर्बन कार, वर्ल्ड लग्जरी कार, वर्ल्ड परफॉर्मेंस कार और वर्ल्ड कार डिजाइन ऑफ द ईयर शामिल हैं। फरवरी महीने में 2020 ऑटो एक्सपो के दौरान वर्ल्ड कार अवार्ड्स के फाइनल की घोषणा की गई थी। जबकि हर श्रेणी में बची हुई तीन कारों के बारे में पिछले महीने मार्च में बताया गया था।    

Kia Telluride is 2020 World Car of the Year, complete list of winners
Kia Telluride - फोटो : Social Media

2020 वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर: Kia Telluride

Kia Telluride को दुनिया भर की 29 कारों की सूची में से चुना गया था। वहीं बाद में इस कार को खिताब जीतने के लिए माजदा सीएक्स-30 और माजदा 3 से जबरदस्त टक्कर मिली। इसके बाद इस एसयूवी को नामांकन के लिए एक पूरे समूह ने चुना। यह पहली बार है जब कोरियाई कार निर्माता ने यह पुरस्कार जीता है। किआ मोटर्स कॉरपोरेशन में कार्यकारी उपाध्यक्ष थॉमस शेमेरा ने कहा कि यह वैश्विक ऑटोमोटिव उद्योग में सबसे मुश्किल से लड़ी गई प्रतियोगिताओं में से एक है। उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि Kia Telluride वास्तव में एक शानदार गाड़ी है।

Kia Telluride is 2020 World Car of the Year, complete list of winners
Porsche Taycan - फोटो : Social Media

2020 वर्ल्ड लग्जरी कार: Porsche Taycan

दुनिया की सबसे लग्जरी कार का पुरस्कार Porsche Taycan ने जीता है। Porsche Taycan ने पोर्श 911 और मर्सिडीज-बेंज QQC को मात देकर पहला विश्व कार पुरस्कार जीता है। इस कार को स्पेशल रूप से डिजाइन किया गया था। कार में ड्राइविंग के साथ आराम सहित कई विशेषताएं हैं। वहीं एग्जीक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन ओलिवर ब्लूम ने कहा कि हम अवार्ड्स जीतने के बाद गर्व महसूस कर रहे हैं। इस इलेक्ट्रिक कार को फास्ट चार्जिंग के साथ 800-वोल्ट चार्जर भी मिलता है, जो केवल 15 मिनट की चार्जिंग में 400 किमी की रेंज देता है। यह कार 3.5 सेकंड से भी कम समय में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। 

2020 वर्ल्ड परफॉर्मेंस कार: Porsche Taycan

वर्ल्ड लग्जरी कार पुरस्कार पाने के बाद 2020 का वर्ल्ड परफॉर्मेंस कार अवॉर्ड भी Porsche Taycan ने ही जीता है। बता दें कि यह इसके लिए छठी जीत थी। इससे पहले 2017, 2014, 2013, 2012 और 2006 में पुरस्कार जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kia Telluride is 2020 World Car of the Year, complete list of winners
Mazda 3 - फोटो : Social Media

2020 वर्ल्ड कार डिजाइन ऑफ द ईयर: Mazda 3

Mazda 3 हैचबैक को वर्ल्ड कार डिजाइन ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला है। Porsche Taycan और प्यूजो 208 को मात देकर माजदा 3 ने यह मुकाम हासिल किया है। विशेषज्ञों के एक पैनल ने प्रत्येक प्रतिभागी की समीक्षा करने के बाद माजदा 3 को इस पुरस्कार के लिए चुना है।  

 

विज्ञापन
Kia Telluride is 2020 World Car of the Year, complete list of winners
Kia Soul EV - फोटो : Social Media

2020 वर्ल्ड अर्बन कार: Kia Soul EV

Kia Soul EV को वर्ल्ड अर्बन कार अवार्ड से सम्मानित किया गया। किआ सोल ईवी ने मिनी इलेक्ट्रिक और वोक्सवैगन टी-क्रॉस को हराकर यह वर्ल्ड अर्बन कार का पुरस्कार जीता है। बता दें कि 15वें वर्ल्ड कार पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कोरोना के वैश्विक प्रभाव के कारण ऑनलाइन की गई  है। यह पुरस्कार समारोह न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो में 8 अप्रैल को होने वाला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed