फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Kia car engine theft case police detains 9 accused suspects organised racket

Kia Motors: किआ इंजन चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार, संगठित रैकेट के होने का शक

Sun, 20 Apr 2025 03:52 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 20 Apr 2025 03:52 PM IST
सार

Kia प्लांट से चोरी किए गए इंजनों को देश के कई बड़े शहरों में बेचा गया। पुलिस को इसके पीछ एक बड़े संगठित ऑटोमोबाइल चोरी रैकेट के होने का शक है।

विज्ञापन
Kia car engine theft case police detains 9 accused suspects organised racket
किआ मोटर्स - फोटो : Kia India

विस्तार

आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले में स्थित किया मोटर्स के प्लांट से 900 ऑटोमोटिव इंजन चोरी होने के मामले में पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से अधिकतर आरोपी तमिलनाडु के रहने वाले हैं, जबकि दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं जो पहले किया मोटर्स में काम कर चुके हैं। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


देशभर में बेचे गए चोरी के इंजन
पुलिस जांच में सामने आया है कि ये इंजन देश के कई बड़े शहरों जैसे मेरठ, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और मदुरै में बेचे गए। पुलिस का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क में करीब 30 लोग शामिल हो सकते हैं और कई अब भी फरार हैं। पुलिस का मानना है कि यह अब तक का सबसे बड़ा संगठित ऑटोमोबाइल चोरी रैकेट हो सकता है।
विज्ञापन

Kia car engine theft case police detains 9 accused suspects organised racket
पुलिस को अंदरूनी मदद मिलने का शक - फोटो : Kia
प्लांट की खामियों का उठाया फायदा
पुलिस ने पीटीआई को बताया कि चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने किआ प्लांट की लॉजिस्टिक व्यवस्था की कमजोरियों का फायदा उठाया। प्लांट में मुख्य फैक्ट्री के अलावा एक सब-असेंबली यूनिट और एक खुला यार्ड है, जहां वाहनों को ट्रांसपोर्ट के लिए खड़ा किया जाता है। चोरी हुए इंजन प्लांट के पिछले हिस्से में बने स्क्रैप डंपिंग रास्ते से बाहर निकाले गए। पुलिस को शक है कि इस पूरी साजिश में अंदरूनी मदद भी मिली है।

यह भी पढ़ें: भारत से ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट्स में जबरदस्त उछाल, FY25 में 19% की बढ़ोतरी

कई बड़े चेहरे हो सकते हैं बेनकाब
फिलहाल पुलिस इस पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड्स की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कंपनी के ऑडिट और रिकॉर्ड्स में कोई गड़बड़ी तो नहीं की गई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की जानकारी गोपनीय रखी जा रही है ताकि जांच प्रभावित न हो। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं, जिससे देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल चोरी नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed