फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Is water coming out of the exhaust in your car? What is the need to panic, know the complete details

Car Care Tips: आपकी कार में एग्जॉस्ट से निकलता है पानी? क्या है घबराने की जरूरत, जानें पूरी डिटेल

Wed, 01 Nov 2023 12:04 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 01 Nov 2023 12:04 PM IST
सार

अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी कार के एग्जॉस्ट से लगातार पानी निकलता है। क्या एग्जॉस्ट से पानी निकलने पर घबराने की जरूरत होती है या नहीं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Is water coming out of the exhaust in your car? What is the need to panic, know the complete details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कई बार कार के एग्जॉस्ट से लंबे समय तक लगातार पानी निकलता रहता है। कुछ लोग मानते हैं कि लगातार पानी निकलने से इंजन को नुकसान होता है। लेकिन क्या सच में एग्जॉस्ट से पानी निकलने पर घबराने की जरूरत होती है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


क्यों निकलता है पानी
कार एक्सपर्ट्स के मुताबिक कार के एग्जॉस्ट से आमतौर पर पानी काफी कम मात्रा में कभी-कभी पानी निकलता है। तो इस बात की संभावना काफी कम होती है कि इंजन में किसी तरह की कोई गंभीर परेशानी आ गई हो। आमतौर पर हीट और कंडंसेशन के कारण एग्जॉस्ट से पानी निकलता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन में कंडंसेशन
कार को चलाने के बाद जब उसे खड़ा किया जाता है तो इंजन का तापमान कम होना शुरू हो जाता है। जिस कारण कभी-कभी इंजन से जुडे एग्जॉस्ट से पानी की कुछ बूंदे टपकने लगती हैं। ऐसा इंजन की गर्मी के ठंडा होने के कारण होता है।


यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

कार चलाने पर पानी निकलना
अगर कार को चलाने पर भी एग्जॉस्ट से पानी निकलता है तो भी यह काफी सामान्य बात होती है। जब कार को स्टार्ट किया जाता है तो इंजन पूरी तरह से ठंडा होता है लेकिन इंजन स्टार्ट होने के बाद उसका तापमान बढ़ने लगता है। ऐसे में इंजन में बनी गर्मी भी एग्जॉस्ट के जरिए बाहर निकलने लगती है और ऐसे में कई बार पानी निकलता है।

यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान

क्या है सुरक्षित?
कार के एग्जॉस्ट से पानी की बूंदे निकलना सामान्य प्रक्रिया होती है। अगर आपकी कार से भी इस तरह पानी निकलता है तो इससे घबराने की जरूरत नहीं होती। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस तरह पानी निकलने से इंजन को किसी तरह का कोई नुकसान होने का खतरा भी नहीं होता।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed