फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore police officers come together to gift new Hero HF Deluxe motorcycle to food delivery agent in Madhya Pradesh

इंदौर के पुलिस वालों की दरियादिली: प्रचंड गर्मी को देख पसीजा दिल, फूड डिलीवरी एजेंट को खरीद दी मोटरसाइकिल

Tue, 03 May 2022 05:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 03 May 2022 05:32 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है। मध्य प्रदेश पुलिस के कुछ अधिकारियों ने मिलकर फूड डिलीवरी करने वाले एक युवक को एक नई Hero HF Deluxe (हीरो एचएफ डीलक्स) मोटरसाइकिल दिलवा दी। 

विज्ञापन
Indore police officers come together to gift new Hero HF Deluxe motorcycle to food delivery agent in Madhya Pradesh
Indore cops gifts Hero HF Deluxe motorcycle to food delivery agent - फोटो : ANI

विस्तार

गर्मी के चढ़ते पारे के साथ आम लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। बढ़ते तापमान के कारण दिहाड़ी मजदूरों और फूड डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों का सड़कों पर उतरना मुश्किल हो जाता है। लेकिन फूड डिलीवरी एप के अधिकारियों की ओर से डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों को कोई राहत नहीं मिलती है। 
विज्ञापन


ऐसे में मध्य प्रदेश में एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है। मध्य प्रदेश पुलिस के कुछ अधिकारियों ने मिलकर फूड डिलीवरी करने वाले एक युवक को एक नई Hero HF Deluxe (हीरो एचएफ डीलक्स) मोटरसाइकिल दिलवा दी। फूड डिलीवरी करने वाला यह शख्स एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप के लिए काम करता है।
विज्ञापन


यह घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की है, जहां कुछ पुलिसकर्मी जय हल्दे (डिलीवरी एक्जीक्यूटिव) को मोटरसाइकिल खरीदने में मदद करने के लिए पैसे देने के लिए एक साथ आए। 22 वर्षीय हल्दे इससे पहले अपनी साइकिल पर खाना डिलीवर किया करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी कहते हैं एक बार उन्होंने देखा कि हल्दे खाने के पार्सल पहुंचाने के लिए तेजी से साइकिल चलाते हुए पसीने से तरबतर थे। अधिकारी ने कहा, "उस आदमी से बात करने के बाद, हमें पता चला कि उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और उसके पास मोटरसाइकिल खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं।"

काजी ने बताया कि विजय नगर पुलिस थाने के कर्मचारियों ने आपस में चंदा करके शहर के एक वाहन डीलर हीरो मोटोकॉर्प के शोरूम में शुरुआती भुगतान (डाउन पेमेंट) किया और हल्दे को मोटरसाइकल दिलवा दी। 


हल्दे के हवाले से कहा गया, "पहले मैं अपनी साइकिल पर छह से आठ फूड पार्सल पहुंचाता था, लेकिन अब मैं मोटरबाइक पर घूमते हुए रात में 15-20 फूड पार्सल पहुंचा रहा हूं।" 

थाना प्रभारी ने बताया कि स्वाभिमानी युवक ने पुलिस से कहा है कि वह अपने दम पर बाइक की बाकी किश्तें जमा कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed