फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Indians purchased over 21 crore vehicles in last 10 years says President Droupadi Murmu

Car Sales: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- पिछले 10 साल में भारतीयों ने खरीदे 21 करोड़ से ज्यादा वाहन

Wed, 31 Jan 2024 04:06 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 31 Jan 2024 04:06 PM IST
सार

नए संसद भवन में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के पहले संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पिछले 10 साल में देश में 21 करोड़ से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है।

विज्ञापन
Indians purchased over 21 crore vehicles in last 10 years says President Droupadi Murmu
संसद के बजट सत्र की शुरुआत, लोकसभा-राज्यसभा के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण (वीडियो ग्रैब) - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि भारतीयों ने 2014 से पहले के 10 सालों में 13 करोड़ वाहनों की तुलना में पिछले दशक में 21 करोड़ से अधिक वाहन खरीदे गए। नए संसद भवन में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को अपने पहले संबोधन में उन्होंने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री भी कई गुना बढ़ गई है।

विज्ञापन


भारत ने की प्रगति
पिछले 10 सालों में भारत ने कैसे प्रगति की है, इस पर विचार करते हुए उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले के 10 सालों में लगभग 13 करोड़ वाहनों की बिक्री हुई थी। लेकिन पिछले 10 सालों में, देशवासियों ने 21 करोड़ से अधिक वाहन खरीदे हैं।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ी मांग
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में आगे कहा कि 2014-15 में करीब दो हजार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री देशभर में हुई थी, लेकिन साल 2023-24 के दिसंबर महीने तक करीब 12 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हो चुकी है।


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

सर्कुलर इकोनॉमी पर जोर
सर्कुलर इकोनॉमी पर सरकार के फोकस पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि पृथ्वी में महत्वपूर्ण खनिजों की मात्रा सीमित है। यही कारण है कि मेरी सरकार सर्कुलर इकोनॉमी को प्रोत्साहित कर रही है। भारत की पहली वाहन स्क्रैपेज नीति भी इसी लक्ष्य को हासिल करना चाहती है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

एक फरवरी को पेश होगा बजट
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को बजट पेश करेंगी। ऑटोमोबाइल जगत को उम्मीद है कि बजट में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए काफी कुछ हो सकता है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढ़ाने के लिए भी सरकार की ओर से घोषणाएं की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed