फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   india vs pakistan auto industry car and two wheeler sales in march 2025 report

India VS Pakistan: पाकिस्तान में पूरे महीने बिकती हैं जितनी कारें, भारत में 1 दिन में खरीद लेते हैं लोग!

Tue, 29 Apr 2025 01:24 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 29 Apr 2025 01:24 PM IST
सार

India Vs Pakistan Auto Sales: पड़ोसी देश पाकिस्तान में कितनी बिकती हैं कारें, कितने लोग बाइक खरीदते हैं? जानिए भारत के सामने कहां खड़ी है पाकिस्तान की ऑटो इंडस्ट्री।

विज्ञापन
india vs pakistan auto industry car and two wheeler sales in march 2025 report
पाकिस्तान में खस्ताहाल है ऑटो इंडस्ट्री - फोटो : AI

विस्तार

भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है। अमेरिका और चीन के बाद भारतीय ऑटो इंडस्ट्री दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ऑटो इंडस्ट्री बन गई है। भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग देश की कुल जीडीपी में 6% का योगदान देता है। वहीं, यह देश में 3 करोड़ लोगों को रोजगार दे रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अपने पड़ोसी देश में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की हालत क्या है?
विज्ञापन


जी हां, हम बात कर रहे हैं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की जहां पिछले साल गाड़ियों की बिक्री न होने के वजह से कई कार कंपनियों ने उत्पादन रोक दिया था। भारत को हथियारों की धमकी देने वाला पाकिस्तान पिछले कई वर्षों से राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। ऐसे में उसकी ऑटो इंडस्ट्री भी खस्ता हाल है। आइए जानते हैं पाकिस्तान की ऑटो इंडस्ट्री भारत के सामने कहां टिकती है।
विज्ञापन

india vs pakistan auto industry car and two wheeler sales in march 2025 report
पिछले महीने केवल 11,000 कारे बिकीं - फोटो : AI
पाकिस्तान में कितनी बिकती हैं कारें
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां भारत में इस साल मार्च में 3,85,842 यूनिट कारें बेची गईं हैं, वहीं पाकिस्तान में कार, पिकअप, लाइट कमर्शियल वाहन और जीप को मिलाकर कुल 11,098 यूनिट वाहनों की बिक्री हुई है। यानी पाकिस्तान में जितनी कारें एक महीने में बिकी हैं, भारत में उतनी ही कारें एक दिन में बिक गईं। पाकिस्तानी न्यूज एजेंसी डॉन के मुताबिक, मार्च 2025 में मासिक आधार पर (Month On Month) कार बिक्री में 8 प्रतिशत की गिरावट आई है। आंकड़ों से साफ है कि पाकिस्तान की ऑटो इंटस्ट्री के दिन बिल्कुल भी अच्छे नहीं चल रहे हैं। पाकिस्तान में कार कंपनिया सालभर में मुश्किल से केवल 1 लाख कारें ही बेच पाती हैं। पाकिस्तान में कारों की मांग में कमी के कारण कार कंपनियों को मुनाफा भी कम होता है। इसलिए पाकिस्तान में बड़ा निवेश करने से कंपनियां कतराती है।
 

india vs pakistan auto industry car and two wheeler sales in march 2025 report
बाइक की बिक्री भी कम - फोटो : AI
बाइक बिक्री में भी हालत खराब
पाकिस्तान में दोपहिया और तिपहिया वाहनों कि बिक्री सालाना आधार पर (Year On Year) 34 प्रतिशत बढ़ी है, लेकिन मासिक आधार पर इसमें 3 प्रतिशत की गिरावट आई है। मार्च में पाकिस्तान में कुल 1,25,311 यूनिट दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। पाकिस्तान में बाइक बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में एटलस होंडा, पाक सुजुकी मोटर्स और यामाहा शामिल हैं। इसके अलावा, वहां रोड प्रिंस, DYL मोटरसाइकिल्स और यूनिइटेड ऑटो की बाइक्स भी बिकती हैं।

यह भी पढ़ें: भारत में आई पहली टेस्ला साइबरट्रक, गुजरात के ये कारोबारी घर लाए इलेक्ट्रिक ट्रक

भारत की बात करें, तो SIAM के मुताबिक पिछले महीने देश में 16,56,939 यूनिट दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। वहीं, तिपहिया वाहनों की बिक्री 62,813 यूनिट रही। इनमें से करीब 1,90,000 यूनिट तो अकेले होंडा एक्टिवा स्कूटर की बिकी है। यानी दोपहिया वाहनों के मामले में भी भारत और पाकिस्तान की कोई बराबरी नहीं है।
विज्ञापन

india vs pakistan auto industry car and two wheeler sales in march 2025 report
लाइसेंस के तहत बनती हैं कारें - फोटो : AI
पाकिस्तान की लोकप्रिय कार कंपनियां
पाकिस्तान में कुछ ग्लोबल कार ब्रांड हैं और कुछ क्षेत्रीय। सुजुकी पाकिस्तान की सबसे लोकप्रिय कार कंपनियों में से एक है, जो सुजुकी मेहरान, सुजुकी बोलान, सुजुकी कल्टस और सुजुकी स्विफ्ट जैसी कारें बनाती है। इसके बाद टोयोटा भी पाकिस्तान में काफी लोकप्रिय है, जो कोरोला और फॉर्च्यूनर जैसी कारें बनाती है। इनके अलावा, पाकिस्तान में जापानी कंपनी होंडा और कोरियाई निर्माता किआ की कारें भी बिकती हैं। इनमें से ज्यादातर कारों को पाकिस्तानी कंपनियों द्वारा लाइसेंस के तहत बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed