फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   India to Nepal Road Trip: New Online Vehicle Permit System Launched to End Border Delays

Nepal Road Trip: अब बिना रुके अपनी कार से जाएं नेपाल! शुरू हुई ऑनलाइन परमिट सुविधा, जानें आवेदन का पूरा तरीका

Wed, 06 May 2026 11:46 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Wed, 06 May 2026 11:46 PM IST
सार

अगर आप नेपाल की रोड ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो अब चीजें बहुत आसान हो गई हैं। प्राइवेट गाड़ियों से आने वाले भारतीय टूरिस्ट को अब गाड़ी का परमिट लेने के लिए बॉर्डर पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
India to Nepal Road Trip: New Online Vehicle Permit System Launched to End Border Delays
Car Driving - फोटो : Freepik

विस्तार

अगर आप अपनी निजी कार या बाइक से नेपाल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नेपाल सरकार ने भारतीय वाहनों के प्रवेश के लिए एक नई ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली (ऑनलाइल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) शुरू की है। इस सुविधा के बाद अब पर्यटकों को वाहन परमिट के लिए बॉर्डर पर लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं होगी। 

विज्ञापन

 

बॉर्डर पर लंबी लाइनों से कैसे मिलेगी मुक्ति?

अब तक नेपाल में प्रवेश करने वाले वाहनों को सीमा शुल्क चौकियों (कस्टम चेकपॉइन्टस) पर रुककर अस्थायी परमिट लेना पड़ता था। जिसमें काफी समय और कागजी कार्रवाई लगती थी। नई डिजिटल व्यवस्था ने इसे बदल दिया है:

विज्ञापन
  • यात्री अब घर बैठे अपने वाहन का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

  • निर्धारित शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन ही किया जा सकता है।

  • पंजीकरण पूरा होने पर एक QR कोड जारी किया जाएगा।

  • बॉर्डर पर केवल इस QR कोड को दिखाकर यात्री बिना किसी देरी के आगे बढ़ सकेंगे।

ऑनलाइन परमिट और रिन्यूअल के क्या फायदे हैं?

इस नई प्रणाली को यात्रियों की सुविधा और लचीलेपन को ध्यान में रखकर बनाया गया है:

  • घर से आवेदन: यात्रा शुरू करने से पहले ही परमिट के लिए आवेदन किया जा सकता है।

  • ऑनलाइन भुगतान: शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या बैंक काउंटरों के माध्यम से संभव है।

  • आसान विस्तार (ईजी रिन्युअल): यदि आप नेपाल में अपना प्रवास बढ़ाना चाहते हैं, तो अब दोबारा कस्टम ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। परमिट को नेपाल के भीतर से ही ऑनलाइन रिन्यू किया जा सकता है।

  • जुर्माने से बचाव: पहले यात्रियों को प्रवास बढ़ाने के लिए वापस बॉर्डर जाना पड़ता था या जुर्माना भरना पड़ता था। अब इस परेशानी को खत्म कर दिया गया है।

नेपाल सरकार का इस पहल पर क्या कहना है?

इस प्रणाली का शुभारंभ नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वागले ने किया है।

  • उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पर्यटकों के लिए सेवाओं को तेज, सरल और अधिक कुशल बनाना है। ताकि उन्हें सीमा क्षेत्रों में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

  • भन्सार विभाग (कस्टम डिपार्टमेंट) के महानिदेशक श्याम प्रसाद भंडारी ने बताया कि यह प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल है और यात्रियों द्वारा स्वयं विवरण घोषित करने से पारदर्शिता बढ़ेगी।

विज्ञापन

ऑनलाइन सिस्टम कैसे काम करता है?

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए इन सरल चरणों का पालन करें:

  1. नेपाल भन्सार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. वहां TIV (Temporary Import Vehicle) विकल्प को चुनें।

  3. अपने वाहन और यात्री से जुड़ी जानकारी भरें।

  4. निर्धारित टैक्स या शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

  5. ईमेल के जरिए प्राप्त QR कोड को डाउनलोड करें। याद रखें, यात्रा के दौरान और बॉर्डर पर यह QR कोड दिखाना अनिवार्य होगा।

इस नई सुविधा का लाभ किसे मिलेगा?

यह सिस्टम निम्नलिखित श्रेणी के लोगों के लिए उपलब्ध है:

  • निजी वाहनों से यात्रा करने वाले भारतीय पर्यटक।

  • भारत के रास्ते नेपाल में प्रवेश करने वाले अन्य देशों के पर्यटक।

  • पड़ोसी देशों जैसे बांग्लादेश से आने वाले यात्री।

यह सेवा 'नेपाल नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम' का हिस्सा है और भविष्य में इसका और विस्तार किया जा सकता है। इस डिजिटल बदलाव से नेपाल जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए रोड ट्रिप अब पहले से कहीं अधिक व्यवस्थित और तनावमुक्त हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed