भारत में भी सेफ्टी के लिए एयरबैग वाली कारें बेची जा रही हैं। सरकार की ओर से भी कारों में कम से कम दो एयरबैग को अनिवार्य किया जा चुका है और कई कारों में तो छह से भी ज्यादा एयरबैग मिल रहे हैं। ऐसे में अगर हम कुछ गलतियां ना करें तो हम हादसे के समय ज्यादा सुरक्षित रह सकते हैं।
सीट बेल्ट ना भूलें
2 of 6
कार में सीट बेल्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
कार में सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट दी जाती हैं। जब भी कार चलाएं सीट बेल्ट जरूर लगाएं। कारों में हमेशा सीट बेल्ट लगाने पर हादसे के समय एयरबैग खुलने पर आप सुरक्षित रहते हैं। लेकिन ना लगाने पर कुछ कारों में एयरबैग नहीं खुलते जिससे आपकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
स्टेयरिंग से बनाएं दूरी
3 of 6
स्टेयरिंग से बनाएं दूरी
- फोटो : सोशल मीडिया
कार चलाते समय कभी भी स्टेयरिंग के ज्यादा पास नहीं होना चाहिए। इसका कारण यह है कि ड्राइवर के लिए कार में एयरबैग को स्टेयरिंग के अंदर दिया जाता है। अगर आप कार के स्टेयरिंग के काफी पास हैं और हादसा हो जाता है तो आपकी छाती और चेहरे पर चोट लग सकती है।
ये भी पढ़ें - Mountain Driving: पहाड़ों पर कार से घूमने जा रहे हैं, इन पांच बातों को रखें ध्यान, रहेंगे सुरक्षित
डैशबोर्ड खाली रखें
4 of 6
साफ रखें डैशबोर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ लोगों को कार में डैशबोर्ड को सजाना अच्छा लगता है। लेकिन कार के डैशबोर्ड में भी को-पैसेंजर के लिए एयरबैग दिए जाते हैं। ऐसे में अगर कार के डैशबोर्ड पर सजावटी सामान होगा तो एयरबैग खुलने में परेशानी हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि एयरबैग खुलने पर सजावटी सामान एयरबैग के साथ आपकी ओर आ जाए।
ये भी पढ़ें - Budget Electric Car: क्यों आम ग्राहक की पहुंच से बाहर है इलेक्ट्रिक कार, जानें चार कारण
सीट कवर लगाने से पहले रखें ध्यान
5 of 6
कार में साइड एयरबैग
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ कारों में कंपनी की ओर से सीट में एयरबैग दिए जाते हैं। ये एयरबैग सीट के अंदर होते हैं और अगर आप इनपर बाहर से सीट कवर लगवाते हैं तो हादसे के समय एयरबैग खुलने में दिक्कत आएगी।
ये भी पढ़ें - Black Film Vehicles: काले शीशे वाली कारों के आए बुरे दिन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया ये काम