फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you want to protect your car from thieves, then how to keep it safe, know everything

Car Care Tips: अपनी कार को चोरों की नजर से है बचाना, तो किस तरह गाड़ी को रखें सुरक्षित, जानें सबकुछ

Thu, 21 Dec 2023 04:05 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 21 Dec 2023 04:05 PM IST
सार

अगर आप अपनी कार को चोरों की नजर से बचाना चाहते हैं। तो किन बातों का ध्यान रखते हुए चोरों से कार को सुरक्षित रखा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you want to protect your car from thieves, then how to keep it safe, know everything
car theft

विस्तार

कार खरीदने के बाद उसकी सुरक्षा भी लोगों के लिए काफी बड़ी बात होती है। अगर कार खास हो तो चोरों की नजर भी कार पर जल्दी पड़ती है। ऐसे में कार को चोरों से किस तरह सुरक्षित रखा जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


सेंट्रल लॉक से सुरक्षा
आजकल ज्यादातर कारों में सेंट्रल लॉक दिया जाता है लेकिन अगर आपकी कार में सेंट्रल लॉक नहीं है तो आप बाहर से इसे आसानी से लगवा सकते हैं। एक रिमोट के जरिए चलने वाले इस सिस्टम से आप अपनी कार के सभी गेट और डिग्गी को एक ही बार में लॉक और अनलॉक कर सकते हैं। सिस्टम लगाते समय इसे बैटरी से जोड़ा जाता है और साथ में कार में सायरन लगाया जाता है। अगर आपकी कार को कोई खोलने की कोशिश करता है तो इसका अलार्म बज जाता है और इसकी जानकारी आपको भी मिल जाती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टीयरिंग पर लगाएं लॉक
कई कारों में स्टेयरिंग लॉक भी मिलता है लेकिन जिन कारों में ये लॉक नहीं लगा होता उनमें आप बाहर से इसे लगवा सकते हैं। कार की चाबी निकालने के बाद स्टेयरिंग लॉक के जरिए आपका स्टेयरिंग लॉक हो जाता है जिसके बाद वो घूमता नहीं है और चाबी लगाकर ही इसे अनलॉक भी किया जाता है। इसलिए अगर कार में स्टेयरिंग लॉक लगा होता है तो स्टेयरिंग को किसी भी दिशा में घुमाया नहीं जा सकता। 


यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

गियर लॉक से बढ़ेगी सुरक्षा
नाम के मुताबिक ही ये काम करता है। कार में इसका काम गियर सिस्टम को ही लॉक करना होता है। कार बंद करते समय अगर आप गियर लॉक लगाते हैं तो कार को किसी एक गियर में डालकर इसे लगाते हैं जिससे कार की सुरक्षा और भी बढ़ जाती है। 

यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी

कार में लगाएं जीपीएस
ग्लोबल पोजिशिनिंग सिस्टम को जीपीएस के नाम से जाना जाता है। ऊपर बताए गए सभी उपायों को भी कोई चोर हटाने में सफल हो जाता है तो भी जीपीएस के जरिए आप अपनी कार को सुरक्षित रख सकते हैं। इसे लगवाने में भी ज्यादा खर्च नहीं होता।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed