फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you want to increase the life of clutch in the car, then you must adopt these four measures,know everything

Car Care Tips: कार में क्लच की उम्र को है बढ़ाना, तो इन चार उपायों को जरूर है अपनाना, जानें सबकुछ

Fri, 05 Jan 2024 09:31 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 05 Jan 2024 09:31 AM IST
सार

कार में क्लच का काफी महत्वपूर्ण काम होता है। अगर इसमें खराबी हो जाए तो कार चलाने में परेशानी होती है। क्लच की उम्र को किन तरीकों से बढ़ाया जाए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you want to increase the life of clutch in the car, then you must adopt these four measures,know everything
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार में कई पार्ट्स के कारण बिना परेशानी सफर किया जाता है। लेकिन अगर किसी एक पार्ट में भी खराबी हो जाए तो फिर परेशानी होती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर कार के क्लच की उम्र को बढ़ाना चाहते हैं, तो किन खास बातों का ध्यान रखकर ऐसा किया जा सकता है।

विज्ञापन


क्लच है जरूरी
कार में क्लच की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। क्लच का काम इंजन से मिल रही पावर को काटना होता है। अगर क्लच सही तरीके से काम नहीं करेगा तो इंजन से मिल रही पावर को काटना मुश्किल हो जाएगा और कार को चलाना या चलती कार को रोकने में काफी परेशानी होगी। कार चलाते समय क्लच का ज्यादा उपयोग करने से एवरेज तो कम होती ही है साथ ही इंजन को नुकसान भी होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


सही आदत से चलाएं कार
कई लोगों को आदत होती है कि वह कार चलाते समय अपना बायां पैर क्लच पैडल पर रखते हैं। लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि इस तरह कार चलाने से उनकी कार में नुकसान होता है। लंबी अवधि तक इस तरह कार चलाने से मोटा खर्चा हो सकता है। इस तरह की आदत एक बुरी आदत होती है क्योंकि इस तरह से कार चलाने पर प्रेशर प्लेट्स सिकुड़ने लगती हैं। इसलिए जब आप क्लच का उपयोग नहीं कर रहे हों, तो सुनिश्चित करें कि आप उस पर अपना पैर ना रखें। क्लच पैडल को या तो पूरी तरह से दबाया जाना चाहिए या पूरी तरह से अछूता होना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च


इस तरह कार में लगाएं ब्रेक
कुछ लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं होती कि बिना क्लच दबाए भी ब्रेक लगाए जा सकते हैं। जब लोग ब्रेक लगाते समय ब्रेक और क्लच पैडल को एक साथ दबाते हैं। ब्रेकिंग के समय अपने क्लच को ऑपरेट करने का तरीका यह है कि जब भी आपको ब्रेक लगाने हों तो बिना क्लच दबाएं ही ब्रेक का इस्तेमाल करना शुरू करें और जब जरूरी हो जाए तो क्लच दबाकर गियर बदल लें। स्पीड कम होने पर कार को न्यूट्रल भी किया जा सकता है जिसके बाद बिना क्लच का ज्यादा उपयोग किए कार को आसानी से रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

रेड लाइट पर रखें इस बात का ध्यान
क्लच की उम्र बढ़ाने के लिए एक बहुत आसान तरीका है। हम जब भी रेड लाइट पर रूकते हैं तो ज्यादातर लोग कार को गियर में रखकर क्लच को दबाए रखते हैं। लाइट के ग्रीन होने का इंतजार करते हुए क्लच को पांच सेकेंड के लिए भी दबाए रखने से क्लच कमजोर होता है। इसलिए जब भी आप रेड लाइट पर कार को रोकते हैं तो कभी भी कार को गियर में ना रखें और न्यूट्रल कर दें। ऐसा करने पर क्लच की उम्र तो बढ़ेगी ही साथ ही आपके पैर को भी आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

पहाड़ों पर रखें इसका ध्यान
अक्सर लोग पहाड़ों पर कार चलाते समय ब्रेक लगाने के बजाय क्लच और एक्सीलेरेटर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने पर क्लच काफी तेजी से गर्म होने लगता है। ऊंचाई पर कभी भी क्लच और एक्सीलेरेटर का एक साथ ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर क्लच की उम्र भी कम होती है और जल्दी खराब होने का खतरा भी होता है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed