{"_id":"6593ce84e4d27a9c7c04499c","slug":"if-you-want-to-increase-the-life-of-battery-in-your-car-then-adopt-these-easy-solutions-know-everything-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: कार में बैटरी की उम्र को चाहते हैं बढ़ाना, तो अपनाएं ये आसान उपाय, जानें सबकुछ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: कार में बैटरी की उम्र को चाहते हैं बढ़ाना, तो अपनाएं ये आसान उपाय, जानें सबकुछ
Tue, 02 Jan 2024 02:42 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 02 Jan 2024 02:42 PM IST
सार
कार की बैटरी अगर खराब हो जाए तो फिर परेशानी के साथ ही खर्चा भी बढ़ जाता है। लेकिन किन तरीकों को अपनाकर बैटरी की उम्र को बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
कार की बैटरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार में अगर बैटरी खराब हो जाती है, तो उसे स्टार्ट करने में काफी परेशानी आती है। लेकिन अगर आप भी बिना कोई अतिरिक्त खर्चा किए बैटरी की उम्र को बढ़ाना चाहते हैं। तो हम इस खबर में आपको कुछ ऐसी जानकारी दे रहे हैं, जिनसे बैटरी की उम्र को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
बैटरी को सही तरह करें टाइट
बैटरी को कार में सही तरीके से टाइट करना जरूरी होता है। अगर ऐसा ना किया जाए तो चलने के दौरान लगने वाले झटकों से कार तक जरूरत के समय सप्लाई नहीं जा पाती। इस कारण बैटरी की लाइफ भी कम हो जाती है। बैटरी के तार भी सही तरीके से टाइट होने चाहिए। इनके लिए क्लिप का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन
टर्मिनल को रखें साफ
बैटरी में समय-समय पर बैटरी टर्मिनल के पास जमा एसिड को साफ जरूर करना चाहिए। कार में ऊर्जा का पहला स्त्रोत बैटरी ही होती है। अगर बैटरी मेंटेनेंस फ्री नहीं है और उसमें पानी डालना होता है तो बैटरी के पानी के स्तर को नियमित रूप से चेक करें।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
बेहतर बैटरी का करें उपयोग
कभी भी किसी के कहने या फिर ऑफर को देखकर सस्ती बैटरी का उपयोग कार में नहीं करना चाहिए। अच्छी कंपनी की बैटरी लेने का फायदा होता ये होता है कि उन्हें एक तय स्टैंडर्ड से बनाया जाता है। इसलिए उनमें खराबी की आशंका कम हो जाती है। अगर खराबी आ भी जाए तो आसानी से डीलर के पास जाकर या फिर कंपनी में जानकारी देकर बदलवाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
न करें ये गलतियां
कई बार लोग बंद कार में भी कई फीचर्स का उपयोग करते हैं। इनमें इंफोटेनमेंट सिस्टम का उपयोग करना, लाइट्स को चालू रखना आदि शामिल हैं। कार स्टार्ट न हो तो बैटरी पर भार पड़ता है। जिससे बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होने लगती है। लगातार इस तरह की लापरवाही के कारण भी बैटरी की उम्र काफी कम हो जाती है।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च