Car Care Tips: टर्बो इंजन वाली कार को है लंबे समय तक है चलाना, तो ध्यान रखें ये जरुरी बातें
अगर आपके पास टर्बो इंजन वाली गाड़ी है। साथ ही आप अपनी कार को लंबे समय तक बिना परेशानी चलाना चाहते हैं। तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय बाजार में कंपनियों की ओर से कई इंजन के विकल्पों के साथ कारों को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपके पास टर्बो इंजन वाली गाड़ी है। तो किन बातों का ध्यान रखते हुए आप बिना परेशानी अपनी कार को लंबे तक चला सकते हैं।
क्या है टर्बो इंजन
पेट्रोल और डीजल दोनों ही तरह के इंजन से ज्यादा ताकत लेने के लिए कंपनियों की ओर से कार में टर्बोचार्जर को लगाया जाता है। कारों में आने वाले टर्बोचार्जर बेहद महंगे होते हैं। इनकी कीमत 35 हजार रुपये से लेकर लाखों रुपये तक होती है। यह कीमत कार के इंजन की क्षमता पर भी निर्भर करती है।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
क्या करता है काम
किसी भी कार में टर्बोचार्जर का काम होता है कि यह कंप्रेस्ड हवा को इंजन के चैंबर तक पहुंचाए। जिससे इंजन का टॉर्क बढ़ता है और परफॉरमेंस के दौरान उसे ज्यादा हवा मिलती है। जिससे इंजन ज्यादा पावर देता है।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
स्टार्ट करने के बाद ना करें यह काम
लंबे वक्त के अंतराल के बाद गाड़ी स्टार्ट करने के तुरंत बाद कभी भी पिकअप न दें। थोड़ी देर तक इंतजार करें, ताकि निर्धारित तापमान पर इंजन ऑयल इंजन चैंबर तक पहुंच जाए। अगर आप इसे अनदेखा करते हैं, तो टर्बोचार्ज्ड वाली कारों को ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
तुरंत बंद ना करें इंजन
अगर आप टर्बो के इस्तेमाल के दौरान इंजन बंद कर दें, तो गर्म हवा चार्जर के अंदर ही रह जाती है, जो धीरे-धीरे टर्बो की क्षमता को घटा देती है। इसलिए बेहतर है कि इंजन को बंद करने से पहले उसे आइडियल पोजिशन में लेकर आएं।
यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल
आरपीएम रखें कम
ठंडे इंजन पर आरपीएम कम रखें, लेकिन अगर इंजन गर्म होने के बावजूद आरपीएम कम रखते हैं, तो इंजन अपनी पूरी क्षमता के साथ काम नहीं कर पाएगा। इसके लिए आप गाड़ी का मैनुअल पढ़ कर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
खराब क्वालिटी का तेल ना डलवाएं
अगर गाड़ी में टर्बो लगा है, तो गंदा या मिलावटी तेल इंजन को खराब कर सकता है। मिलावटी तेल ठीक से नहीं जलेगा, जिससे इंजन में आवाज आएगी और टर्बो को काम करने में समस्या पैदा होगी।
यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ