{"_id":"658ba248419fae2fdb0f7976","slug":"if-you-want-to-drive-a-car-safely-in-fog-then-what-things-should-you-keep-in-mind-know-everything-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: कोहरे के बीच सुरक्षित तरीके से चलानी है कार, तो रखें किन बातों का ध्यान, जानें सबकुछ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: कोहरे के बीच सुरक्षित तरीके से चलानी है कार, तो रखें किन बातों का ध्यान, जानें सबकुछ
Wed, 27 Dec 2023 09:35 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 27 Dec 2023 09:35 AM IST
सार
दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरा पड़ रहा है। ऐसे में किन बातों का ध्यान रखते हुए सुरक्षित तरीके से कार चलाई जा सकती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Driving Tips In Fog
- फोटो : Istock
विस्तार
दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम होने से कार चलाने में परेशानी हो रही है। तो हम इस खबर में आपको कुछ ऐसी जानकारी दे रहे हैं। जिनको ध्यान में रखकर कार चलाते हुए सुरक्षित रहा जा सकता है।
विज्ञापन
लो बीम में चलाएं कार
जब कोहरे के बीच कार को चलाना हो तो कभी भी कार को हाई बीम पर नहीं चलाना चाहिए। हाई बीम में कार चलाने पर कोहरे में दिखाई नहीं देता। ऐसे में कार चलाते हुए हमेशा लाइट को लो बीम पर रखना चाहिए। इससे विजिबिलिटी बेहतर होती है और हादसा होने का खतरा भी कम होता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
फॉग लैंप का करें उपयोग
कोहर के दौरान कार में फॉग लैंप का उपयोग करना बेहतर रहता है। कार में फॉग लैंप नीचे की ओर दी जाती है, जिससे सड़क पर रोशनी बढ़ जाती है। इस तरह से कार चलाते हुए ड्राइवर को ज्यादा बेहतर तरीके से दिखाई देता है और कार चलाने में आसानी होती है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
स्पीड का रखें ध्यान
कोहरे के कारण सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। जिससे कार को सामान्य स्पीड में भी चलाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए कोहरे में कार चलाते हुए हमेशा स्पीड का ध्यान रखना चाहिए। कार को कभी भी तेज स्पीड में न चलाएं। कोशिश करें कि कार को थोड़ा धीरे चलाएं। इससे जरुरत के समय ब्रेक लगाने में देरी नहीं होगी और सुरक्षित सफर कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
बनाएं सुरक्षित दूरी
कोहरे में विजिबिलिटी कम होने के कारण अन्य वाहनों को देखकर कार चलाने में मुश्किल होती है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि अपने आस-पास चल रहे वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाकर चलें। इस तरह कार चलाने से आप किसी भी हादसे से सुरक्षित रह पाएंगे और अन्य वाहनों को भी सुरक्षित रख पाएंगे।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज