फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you want to drive a car safely in fog, then what things should you keep in mind, know everything

Car Care Tips: कोहरे के बीच सुरक्षित तरीके से चलानी है कार, तो रखें किन बातों का ध्यान, जानें सबकुछ

Wed, 27 Dec 2023 09:35 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 27 Dec 2023 09:35 AM IST
सार

दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरा पड़ रहा है। ऐसे में किन बातों का ध्यान रखते हुए सुरक्षित तरीके से कार चलाई जा सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you want to drive a car safely in fog, then what things should you keep in mind, know everything
Driving Tips In Fog - फोटो : Istock

विस्तार

दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम होने से कार चलाने में परेशानी हो रही है। तो हम इस खबर में आपको कुछ ऐसी जानकारी दे रहे हैं। जिनको ध्यान में रखकर कार चलाते हुए सुरक्षित रहा जा सकता है।

विज्ञापन


लो बीम में चलाएं कार
जब कोहरे के बीच कार को चलाना हो तो कभी भी कार को हाई बीम पर नहीं चलाना चाहिए। हाई बीम में कार चलाने पर कोहरे में दिखाई नहीं देता। ऐसे में कार चलाते हुए हमेशा लाइट को लो बीम पर रखना चाहिए। इससे विजिबिलिटी बेहतर होती है और हादसा होने का खतरा भी कम होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉग लैंप का करें उपयोग
कोहर के दौरान कार में फॉग लैंप का उपयोग करना बेहतर रहता है। कार में फॉग लैंप नीचे की ओर दी जाती है, जिससे सड़क पर रोशनी बढ़ जाती है। इस तरह से कार चलाते हुए ड्राइवर को ज्यादा बेहतर तरीके से दिखाई देता है और कार चलाने में आसानी होती है।


यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

स्पीड का रखें ध्यान
कोहरे के कारण सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। जिससे कार को सामान्य स्पीड में भी चलाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए कोहरे में कार चलाते हुए हमेशा स्पीड का ध्यान रखना चाहिए। कार को कभी भी तेज स्पीड में न चलाएं। कोशिश करें कि कार को थोड़ा धीरे चलाएं। इससे जरुरत के समय ब्रेक लगाने में देरी नहीं होगी और सुरक्षित सफर कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

बनाएं सुरक्षित दूरी
कोहरे में विजिबिलिटी कम होने के कारण अन्य वाहनों को देखकर कार चलाने में मुश्किल होती है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि अपने आस-पास चल रहे वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाकर चलें। इस तरह कार चलाने से आप किसी भी हादसे से सुरक्षित रह पाएंगे और अन्य वाहनों को भी सुरक्षित रख पाएंगे।
 

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed