{"_id":"656ff141e9e42b896a0d00e3","slug":"if-you-have-to-travel-by-car-in-the-mountains-in-winter-then-use-this-feature-you-will-be-safe-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: सर्दियों में पहाड़ों पर कार से है सफर करना, तो इस फीचर का करें उपयोग, रहेंगे सुरक्षित","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: सर्दियों में पहाड़ों पर कार से है सफर करना, तो इस फीचर का करें उपयोग, रहेंगे सुरक्षित
Wed, 06 Dec 2023 09:50 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 06 Dec 2023 09:50 AM IST
सार
अगर आप सर्दियों के मौसम में पहाड़ों पर घूमने का मन बना रहे हैं। तो कार में एक फीचर से आपको बड़ी मदद मिलती है। यह फीचर कौन सा है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के उत्तरी राज्यों में सर्दियों की शुरुआत हो गई है। पहाड़ों पर कम तापमान के साथ ही बर्फ पड़ने पर अक्सर लोग अपनी कारों से घूमने जाते हैं। ऐसे में सुरक्षित सफर के लिए कारों में कई फीचर्स मिलते हैं। लेकिन हम एक ऐसे फीचर की जानकारी आपको दे रहे हैं, जो पहाड़ों पर काफी मदद करता है।
विज्ञापन
कौन सा है फीचर
महंगी कारों के साथ ही कई कम कीमत वाली कारों में भी कंपनियों की ओर से एक बेहतरीन फीचर को ऑफर किया जाता है। इस फीचर को हिल होल्ड असिस्ट के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन
होता है खतरा
अगर मैदानी इलाकों में कार चलाने वाले ड्राइवर अपनी कार को पहाड़ों पर ले जाते हैं। तो उनके सामने कार को अपनी जगह पर रोकने के साथ ही आगे बढ़ाने में काफी परेशानी आती है। कई बार कार पर कंट्रोल खत्म होने पर हादसा होने का खतरा भी होता है।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
मिलती है मदद
पहाड़ों पर अक्सर कार को एक बार पूरी तरह रोकने के बाद चलाया जाता है। ऐसे में बिना अनुभव वाले ड्राइवर के लिए यह फीचर काफी मदद करता है। इस फीचर के कारण कार पीछे जाने से खुद को रोकती है। जिससे ड्राइवर को कार को सिर्फ आगे बढ़ाने में ही ध्यान लगाना पड़ता है। इस तरह कार को पहाड़ों पर इस फीचर के साथ चलाने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
कैसे करता है काम
इस फीचर के साथ आने वाली कारों में यह तब काम करता है जब कार पूरी तरह से रूक जाए या फिर इंक्लाइंड सरफेस पर हो और चलने वाली हो। जब आपकी कार ऊंचाई पर होती है और पूरी तरह से रूकी हुई होती है तब आप ब्रेक पर से पैर हटाते हैं तो कार हल्की सी पीछे जाती है ऐसे में ये फीचर अपना काम करता है और कार को पीछे जाने से रोकने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा