फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you have to travel a long distance by car at night then keep these things in mind, there will be no problem

Car Care Tips: रात में कार से करना है लंबा सफर, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी

Sun, 29 Oct 2023 09:39 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 29 Oct 2023 09:39 AM IST
सार

अगर आप अपनी कार में रात में सफर करते हैं। तो किन बातों का ध्यान रखते हुए बिना परेशानी सफर को पूरा किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you have to travel a long distance by car at night then keep these things in mind, there will be no problem
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ लोग अक्सर लंबे सफर को रात में करते हैं। लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा जाए तो फिर रात में सफर करना काफी ज्यादा खतरनाक भी हो सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि रात में सफर के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिससे आपको कोई परेशानी नहीं हो।

विज्ञापन


लाइट्स हैं जरूरी
रात में सफर के दौरान सबसे ज्यादा जरूरी होता है दूसरे वाहनों के बीच अपनी मौजूदगी को दिखाना। इसमें कार की लाइट्स काफी ज्यादा काम आती हैं। कार की हेडलाइट सही होने पर आपको जहां कार चलाने में र्प्याप्त रोशनी मिलती है वहीं, कार की अन्य लाइट्स के कारण दूसरे वाहनों को सड़क पर आपकी मौजूदगी की जानकारी भी मिलती है। जिससे आप और आपकी कार के साथ ही अन्य वाहन भी सुरक्षित रहते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई बीम में ना चलाएं कार
आमतौर पर लोगों को कार चलाते हुए लो बीम और हाई बीम की जानकारी नहीं होती। इस कारण सबसे ज्यादा वाहनों को रात में हाई बीम पर चलाया जाता है। ऐसा करना आपके साथ ही दूसरे वाहनों के लिए भी काफी खतरनाक हो सकता है। हाई बीम पर कार को चलाने पर आपको सड़क पर बेहतर रोशनी मिलती है लेकिन इससे सामने से आने वाले वाहन के ड्राइवर की आंखों पर बिना वजह ज्यादा रोशनी पड़ती है, जिससे कई बार हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं नियमों के मुताबिक हाई बीम पर कार चलाने पर चालान भी हो सकता है।


यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

विंडस्क्रीन को रखें साफ
रात में सफर करने के लिए सबसे जरूरी होता है अच्छी विजिबिलिटी। अगर आपकी कार के शीशे साफ नहीं होंगे तो सड़क पर दूसरे वाहनों को देखने में आपको परेशानी होगी और कई बार शीशे गंदे होने के कारण सामने से आ रही गाड़ियों की लाइट भी फैल जाती है जिससे कुछ समय के लिए दिखाई देना कम या बंद हो जाता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि रात में सफर के दौरान विंडस्क्रीन और खिड़की के कांच को साफ करें।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

तेज ना चलाएं कार
दिन या रात कभी भी कार को ज्यादा तेज नहीं चलाना चाहिए। दिन में तो रोशनी होने के कारण दूसरी लेन और वाहन का अंदाजा हो जाता है लेकिन रात में ऐसा नहीं हो पाता और हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कभी भी ओवर स्पीड में कार नहीं चलानी चाहिए।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed