फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   if car is damaged by tree fall will it be covered in your vehicle insurance policy

Vehicle Insurance: आंधी-तूफान के वजह से कार के उपर गिर जाए पेड़, तो क्या इंश्योरेंस क्लेम देगी कंपनी?

Mon, 19 May 2025 01:30 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 19 May 2025 01:30 PM IST
सार

Car Insurance Claim: आंधी-तूफान और बारिश के कारण पेड़ गिरने से गाड़ियों को भारी नुकसान होता है। ऐसे में क्या इंश्योरेंस कंपनियां इस नुकसान की भरपाई के लिए क्लेम देती हैं? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
if car is damaged by tree fall will it be covered in your vehicle insurance policy
कार इंश्योरेंस - फोटो : AI

विस्तार

आजकल पूरे उत्तर भारत में आंधी-बारिश का समय चल रहा है। कई बार तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर जाते हैं, जिससे सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को भारी नुकसान होता है। कई बार तो पेड़ की बड़ी टहनियों के गिरने से पूरी कार ही डैमेज हो जाती है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या इस स्थिती में इंश्योरेंस कंपनी कार को हुए नुकसान को ठीक कराने के लिए डैमेज क्लेम देगी? तो आइए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


इस पॉलिसी में मिलता है ओवरऑल कवरेज
अगर आपके पास कार इंश्योरेंस हैं तो आप कार पर होने वाले कई तरह के खर्चों से बच सकते हैं। इसमें प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को भी कवर किया जाता है। आंधी-तूफान, भारी बारिश, लैंड स्लाइड और भूकंप जैसे कई आपदाओं से गाड़ियों को होने वाले नुकसान को भी इंश्योरेंस कंपनी कवर करती है। हालांकि, इसके लिए आपके पास सही इंश्योरेंस पॉलिसी का होना जरूरी है। प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी में कवर किया जाता है। अगर आपने आपनी कार के लिए कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी ले रखी है तो आप आग, बाढ़, तूफान या चोरी से होने वाले नुकसान में क्लेम कर सकते हैं।
विज्ञापन

if car is damaged by tree fall will it be covered in your vehicle insurance policy
Car Insurance - फोटो : FREEPIK
इंश्योरेंस लेते समय इन बातों का रखें ध्यान
कार-बाइक के लिए इंश्योरेंस लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर आप देश के ऐसे शहर में रहते हैं जहां अक्सर बारिश, आंधी या बाढ़ जैसी स्थिती पैदा होती रहती है, तो ऐसे में कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस लेना बेहतर फैसला होगा। वहीं आप स्टैंडर्ड कांप्रिहेंसिव पॉलिसी के साथ-साथ, जीरो डेप्रिशिएशन और इंजन प्रोटेक्शन कवर जैसे ऐड-ऑन कवर भी ले सकते हैं। इसकी वजह ये है कि स्टैंडअलोन पॉलिसी में पानी के कारण इंजन को होने वाला नुकसान कवर नहीं होता है। लिहाजा अगर आपने इंजन की खराबी के लिए ऐड-ऑन कवर लिया है, तो आप इंश्योरेंस कंपनी से पूरा क्लेम कर सकते हैं।

इस बात का ध्यान रखें कि गाड़ी से जुड़ी किसी भी तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय उसके दस्तावेजों को पूरी तरह पढ़ लें। यह देख लें कि आप जिस पॉलिसी को खरीद रहे हैं उसमें किन-किन चीजों को कंपनी कवर करती है, ताकि बाद में आपको परेशानी न उठानी पड़े।

क्या थर्ड पार्टी इंश्योरेंस है फायदेमंद?
इंश्योरेंस कंपनी इस मामले में आपकी मदद कर सकती है, लेकिन इसमें एक समस्या है। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस तीसरी पार्टी को हुए नुकसान की भरपाई के लिए होता है। यदि आपकी गाड़ी से किसी को नुकसान हो जाए, तो इस स्थिती में उस व्यक्ति की भरपाई करने में थर्ड पार्टी कवर काम आता है। नई गाड़ी खरीदते समय थर्ड पार्टी इंश्योरेंस लेना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed