{"_id":"644e161cecb00c082703e2d9","slug":"hyundai-is-planning-to-launch-electric-creta-suv-know-expected-features-range-and-price-details-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyundai Creta EV: ह्यूंदै कर रही है इस एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन को लाने की तैयारी, सामने आईं ये जानकारी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Creta EV: ह्यूंदै कर रही है इस एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन को लाने की तैयारी, सामने आईं ये जानकारी
Sun, 30 Apr 2023 02:34 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 30 Apr 2023 02:34 PM IST
सार
ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में मौजूद दमदार एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन लाया जा सकता है। एसयूवी में कितनी रेंज होगी, इसमें क्या खूबियां दी जा सकती हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में आने वाले समय में इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से किस मौजूदा एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी की जा रही है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
किस एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन आएगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की ओर से क्रेटा एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी हो रही है। हाल में ही एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन की टेस्टिंग की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी भारतीय सड़कों पर इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की टेस्टिंग कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन
क्या मिली जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस क्रेटा के इलेक्ट्रिक होने की बात सामने आई है। उस यूनिट में एग्जॉस्ट और रेडिएटर नहीं दिखाई दिया है। ऐसे में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि यह कंपनी की इलेक्ट्रिक क्रेटा हो सकती है, जिसकी टेस्टिंग की जा रही है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी क्रेटा के इलेक्ट्रिक वर्जन को लाने के बारे में किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
कितनी होगी रेंज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से जिस यूनिट के इलेक्ट्रिक वर्जन की टेस्टिंग की जा रही है। उसमें कोना इलेक्ट्रिक जैसे फीचर्स और रेंज को दिया जा सकता है। इसमें 136 हॉर्स पावर वाली मोटर और 39.2 Kwh वाली बैटरी को दिया जा सकता है। जिससे एसयूवी को करीब 400 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
कितनी होगी कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर कंपनी इसे भारतीय बाजार में 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के समय इसकी संभावित कीमत करीब 20 लाख रुपये से लेकर 30 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
पोर्टफोलियो में हैं ये इलेक्ट्रिक कार
कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो में दो इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल हैं। इनमें कोना इलेक्ट्रिक और आयोनिक-5 इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल हैं। इनके अलावा कंपनी की ओर से आने वाले समय में और भी कई कारों और एसयूवी को इलेक्ट्रिक वर्जन में लाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च