फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hyundai Grand i10 Nios Corporate Edition 2022 launched in India Know Price Features Specifications News in Hindi

Hyundai: ह्यूंदै ने लॉन्च किया ग्रैंड i10 का कॉर्पोरेट एडिशन, मिले कई टेक्नोलॉजी और फीचर्स अपडेट, जानें कीमत और खूबियां

Mon, 23 May 2022 06:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 23 May 2022 06:52 PM IST
सार

Hyundai India (ह्यूंदै इंडिया) ने सोमवार को Grand i10 Nios Corporate Edition (ग्रैंड i10 कॉर्पोरेट एडिशन) लॉन्च किया है। ग्रैंड आई10 निओस हैचबैक का यह स्पेशल एडिशन मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Hyundai Grand i10 Nios Corporate Edition 2022 launched in India Know Price Features Specifications News in Hindi
Hyundai Grand i10 Nios Corporate Edition - फोटो : Hyundai

विस्तार

Hyundai India (ह्यूंदै इंडिया) ने सोमवार को Grand i10 Nios Corporate Edition (ग्रैंड i10 कॉर्पोरेट एडिशन) लॉन्च किया है। ग्रैंड आई10 निओस हैचबैक का यह स्पेशल एडिशन मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है। ऑटोमेकर का दावा है, Hyundai Grand i10 Nios कॉर्पोरेट एडिशन के जरिए, कंपनी ने टेक्नोलॉजी सुधार के साथ एक स्पोर्टी और आकर्षक दिखने वाली कार पेश करने की कोशिश की।
विज्ञापन


कितनी है कीमत
Hyundai Grand i10 Nios Corporate Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6,28,900 रुपये रखी गई है, जो 6,97,700 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह कार 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। वाहन निर्माता का दावा है कि ग्रैंड i10 Nios कॉर्पोरेट एडिशन स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में कई टेक्नोलॉजी अपडेट के साथ आता है।
विज्ञापन


लुक और डिजाइन
यह Magna (मैग्ना) ट्रिम पर आधारित है और इसमें कई एक्सटीरियर और इंटीरियर अपडेट शामिल हैं। Hyundai का कहना है कि नया Grand i10 Nios कॉर्पोरेट एडिशन ग्लॉसी ब्लैक रेडिएटर ग्रिल, 15-इंच गनमेटल स्टाइल व्हील्स, रूफ रेल्स, रियर क्रोम गार्निशिंग, कॉर्पोरेट प्रतीक, ब्लैक पेंटेड ORVMs जैसे कई एक्सटीरियर बदलाव किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए फीचर्स
केबिन के अंदर की बात करें तो इसमें भी कई अपडेट किए गए हैं। इसमें स्मार्टफोन मिररिंग के जरिए नेविगेशन के साथ 6.75-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और बाहरी मिरर पर एलईडी टर्न इंडिकेटर के साथ इलेक्ट्रिक फोल्डिंग ओआरवीएम जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं।


कंपनी का दावा
ग्रैंड i10 Nios कॉर्पोरेट एडिशन के लॉन्च पर Hyundai Motor India Ltd. के निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा) तरुण गर्ग ने कहा कि वाहन निर्माता ने भारत में प्रगतिशील और युवा नए जमाने के ग्राहकों के लिए Grand i10 Nios की अवधारणा पेश की। उन्होंने कहा, "लॉन्च के बाद से शानदार बिक्री देखने के बाद, हमें अब ग्रैंड आई10 निओस पर स्पोर्टी और हाई-टेक फोकस्ड कॉरपोरेट एडिशन पेश करते हुए खुशी हो रही है ताकि नए जमाने के खरीदारों की खुशी और वैल्यू को बढ़ाया जा सके। अद्वितीय और इनोवेटिव लुक और टेक्नोलॉजी के साथ, हमें यकीन है कि कॉर्पोरेट एडिशन एक स्पोर्टी, फीचर लोडेड और कुशल हैचबैक की तलाश करने वाले ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed