फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hyundai Bayon India Debut: Design Sketches Reveal Bold Exterior and Tech-Loaded Cabin Ahead of Festive Launch

ह्यूंदै बेयोन एसयूवी की पहली झलक आई सामने: डिजाइन स्केच में दिखा बोल्ड लुक और हाई-टेक केबिन, कब होगी लॉन्च?

Wed, 16 Sep 2026 04:17 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Wed, 16 Sep 2026 04:17 PM IST
सार

Hyundai ने भारत में अपनी नई एसयूवी Bayon की पहली झलक पेश कर दी है। कंपनी ने इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन के स्केच जारी किए हैं।

विज्ञापन
Hyundai Bayon India Debut: Design Sketches Reveal Bold Exterior and Tech-Loaded Cabin Ahead of Festive Launch
Hyundai Bayon - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै (Hyundai) ने भारतीय बाजार में अपनी आने वाली बहुप्रतीक्षित एसयूवी बेयोन (Bayon) का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने कार के एक्सटीरियर (बाहरी) और इंटीरियर (केबिन) दोनों के डिजाइन स्केच पेश किए हैं।
विज्ञापन


एक्सटीरियर स्केच में इस नई एसयूवी का सपाट और ऊंचा प्रोफाइल, स्कल्प्टेड बोनट और उभरे हुए मस्कुलर फेंडर्स साफ दिखाई दे रहे हैं। इसके फ्रंट डिजाइन का सबसे बड़ा मुख्य आकर्षण ह्यूंदै की नई 'H-Edge' लाइटिंग सिग्नेचर है। जो कार के सामने वाले हिस्से को एक विशिष्ट और मॉडर्न लुक देती है। इसके अलावा, कार के निचले हिस्से में दिए गए मजबूत बॉडी क्लैडिंग एलिमेंट्स इसे एक रफ-एंड-टफ एसयूवी अपील देते हैं।
विज्ञापन

 

इस नई एसयूवी का इंटीरियर और केबिन लेआउट कैसा होगा?

ह्यूंदै द्वारा जारी इंटीरियर स्केच से पता चलता है कि बेयोन का केबिन आधुनिक और प्रीमियम थीम पर आधारित होगा।
  • प्रीमियम टेक्सचर्ड सर्फेस: केबिन में टेक्सचर्ड मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है जो इसे एक आधुनिक लुक देता है।
  • बड़ा डिस्प्ले पैनल: डैशबोर्ड पर एक बड़ा ड्राइवर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जो सेंटर कंसोल तक फैला हुआ नजर आता है।
  • शहरी जीवनशैली पर आधारित: कंपनी के अनुसार, इसका इंटीरियर आधुनिक शहरी जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, कनेक्टिविटी और इस्तेमाल में आसानी को प्राथमिकता दी गई है। 

Hyundai Bayon India Debut: Design Sketches Reveal Bold Exterior and Tech-Loaded Cabin Ahead of Festive Launch
Hyundai Bayon design revealed in sketches - फोटो : Hyundai

ह्यूंदै की किस डिजाइन फिलॉसफी पर बनी है यह एसयूवी?

ह्यूंदै बेयोन को कंपनी की सिग्नेचर 'आर्ट ऑफ स्टील' डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया गया है। इसमें शार्प कैरेक्टर लाइन्स और तराशे हुए बॉडी पैनल्स देखने को मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि इस एसयूवी को उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो मुख्य रूप से शहर में गाड़ी चलाते हैं, लेकिन एक वास्तविक एसयूवी जैसी विजुअल अपील और आत्मविश्वास चाहते हैं।
 
विज्ञापन

इंजन और पावरट्रेन के मामले में कौन से विकल्प मिलने की उम्मीद है?

ह्यूंदै ने फिलहाल भारत में आने वाली बेयोन के आधिकारिक इंजन स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा, ग्राहकों के लिए कंपनी की ओर से एक फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी (CNG) वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है।
 

भारत में ह्यूंदै बेयोन की लॉन्चिंग कब होगी?

ह्यूंदै बेयोन को भारतीय बाजार में कंपनी के मौजूदा एसयूवी लाइन-अप में वेन्यू (Venue) और क्रेटा (Creta) के बीच पोजिशन किया जाएगा। यानी यह कार वेन्यू से महंगी और क्रेटा से सस्ती होगी। कंपनी इस नई एसयूवी को आगामी फेस्टिव सीजन के दौरान बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। कार के फीचर्स, वेरिएंट्स, इंजन ट्यूनिंग और आधिकारिक कीमतों का खुलासा लॉन्च के करीब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed