फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   hyundai announce cricketer hardik pandya as its brand ambassador for suv exter, booking also started

Hyundai Exter: ह्यूंदै की इस एसयूवी के ब्रान्ड अंबेसडर बने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, बुकिंग हुई शुरू

Tue, 13 Jun 2023 11:39 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 13 Jun 2023 11:39 AM IST
सार

ह्यूंदै की ओर से क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को नई एसयूवी का ब्रान्ड अंबेसडर घोषित किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने एसयूवी के लिए बुकिंग को भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
hyundai announce cricketer hardik pandya as its brand ambassador for suv exter, booking also started
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hyundai india

विस्तार

ह्यूंदै मोटर्स की ओर से जल्द ही भारतीय बाजार में नई एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को नई एसयूवी का ब्रान्ड अंबेसडर घोषित कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने एसयूवी की बुकिंग भी शुरू कर दी है। हम इस खबर में आपको एसयूवी की खूबियों और लॉन्च की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन


हार्दिक बने अंबेसडर
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अब ह्यूंदै की जल्द लॉन्च होने वाली एसयूवी एक्सटर के ब्रान्ड अंबेसडर बन गए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने नया टीवीसी भी जारी किया है, जिसमें पांड्या एसयूवी के साथ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू हुई बुकिंग
ह्यूंदै की ओर से एसयूवी एक्सटर के लिए बुकिंग को भी शुरू कर दिया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन या डीलरशिप के जरिए ऑफलाइन मोड में एसयूवी के लिए बुकिंग करवाई जा सकती है। बुकिंग करवाने के लिए 11 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा।

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना

कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से नई एसयूवी को तीन पावरट्रेन के विकल्प के साथ लाया जाएगा। 1.2 लीटर का कापा पेट्रोल इंजन पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और स्मार्ट ऑटो एएमटी के साथ ही यह इंजन इथेनॉल-20 कम्प्लाइंट होगा। इसके अलावा एसयूवी को सीएनजी के साथ भी लाया जाएगा। इसमें 1.2लीटर का बाई-फ्यूल कापा पेट्रोल और सीएनजी इंजन के साथ पांच स्पीड का मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा।


यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत

कैसे होंगे फीचर्स
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ह्यूंदै एक्सटर में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स को भी दिया जाएगा। इनमें वॉयस इनेबल्ड स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरुफ, डैशकैम के साथ ड्यूल कैमरा भी होगा। जिसमें 5.84 सेमी की स्क्रीन भी मिलेगी। इसमें स्मार्टफोन एप बेस्ड कनेक्टिविटी होगी और मल्टीपल रिकॉर्डिंग मोड्स भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

कितने वैरिएंट में आएगी
ह्यूंदै की नई एसयूवी एक्सटर में कुल पांच वैरिएंट ऑफर किए जाएंगे। इनमें बेस वैरिएंट ईएक्स होगा। जिसके बाद एस, एसएक्स, एसएक्स ऑप्शनल और एसएक्स ऑप्शनल कनेक्ट होंगे। एसयूवी को छह मोनोटोन और तीन ड्यूल टोन एक्सटीरियर रंगों के विकल्प के साथ लाया जाएगा। जिसमें कॉस्मिक ब्लू और रेंजर खाकी जैसे नए रंगों को शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती

कब होगी लॉन्च
ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी एक्सटर को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी एक्सटर एसयूवी को 10 जुलाई को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। एसयूवी को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed