फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hundreds of Luxury cars government vehicles have been abandoned around Sri Lanka's capital

Luxury Cars: श्रीलंका सरकार की लग्जरी कारें छोड़ दी गईं लावारिस, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 26 Sep 2024 10:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 26 Sep 2024 10:42 PM IST
सार

श्रीलंका के नए मार्क्सवादी-रूझान वाले राष्ट्रपति के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही श्रीलंका की राजधानी के आसपास सैकड़ों महंगी सरकारी गाड़ियां लावारिस छोड़ दी गई हैं।

विज्ञापन
Hundreds of Luxury cars government vehicles have been abandoned around Sri Lanka's capital
Representative Image - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

श्रीलंका के नए मार्क्सवादी-रूझान वाले राष्ट्रपति के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही श्रीलंका की राजधानी के आसपास सैकड़ों महंगी सरकारी गाड़ियां लावारिस छोड़ दी गई हैं। जबकि सैकड़ों अन्य गाड़ियां गायब हैं। उनकी पार्टी के एक सदस्य ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अनुरा कुमारा दिसानायके की जेवीपी पार्टी के सदस्य वसंता समरसिंघे के अनुसार, पूर्व सरकार के वरिष्ठ सदस्यों ने सरकारी स्वामित्व वाली कारों और एसयूवी को उचित तरीके से सौंपे बिना ही छोड़ दिया था।
विज्ञापन


इस बेड़े में फोर-व्हील ड्राइव टोयोटा लैंड क्रूजर और यूटिलिटी वाहन शामिल हैं। 

समरसिंघे ने एक सार्वजनिक पार्क में संवाददाताओं से कहा, जहां वाहनों को छोड़ा गया था, "हमने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि इन वाहनों को किसने छोड़ा और किस अधिकार से उनका इस्तेमाल किया।" 

उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या चाबियां कारों के साथ छोड़ी गई थीं।

उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक काल के राष्ट्रपति सचिवालय में पंजीकृत 833 वाहनों में से 253 का कोई पता नहीं है। 

माना जाता है कि ये वाहन वरिष्ठ राजनेताओं और पिछले प्रशासन के अधिकारियों द्वारा ले जाए गए थे। 

देश में हुए आम चुनाव के बाद दिसानायके देश की राजनीतिक संस्कृति को बदलने और भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग से निपटने के वादे के साथ सत्ता में आए थे।

स्थानीय चुनाव पर्यवेक्षकों ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के दौरान दर्ज की गई मुख्य गड़बड़ी सरकारी वाहनों और अन्य संसाधनों का दुरुपयोग थी। 
विज्ञापन

श्रीलंका में कारें बहुत महंगी हैं। देश में मार्च 2020 में विदेशी मुद्रा की बढ़ती कमी के बीच वाहनों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। विदेशी मुद्री की कमी की वजह से आखिरकार खाद्य, ईंधन और दवा की आपूर्ति बंद हो गई थी।

10 साल पुरानी टोयोटा एसयूवी की कीमत इस समय लगभग 1,50,000 डॉलर है। जबकि पांच साल पुरानी रेंज रोवर की कीमत 3,00,000 डॉलर से ज्यादा है। 

विदेशी मुद्रा संकट के कारण आर्थिक मंदी के दौरान महीनों तक सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हुए। जिसके बाद आखिरकार जुलाई 2022 में राष्ट्रपति भवन पर हमला हुआ। जिसके कारण तत्कालीन राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे को इस्तीफा देकर देश छोड़कर भागना पड़ा।

उनके उत्तराधिकारी रानिल विक्रमसिंघे ने आईएमएफ से 2.9 अरब डॉलर का बेलआउट हासिल किया। और कार आयात पर प्रतिबंध को बनाए रखते हुए कम से कम खर्च करने के उपाय पेश किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed