{"_id":"673f1413265075b4720007d7","slug":"how-to-maintain-car-cabin-aqi-how-to-keep-car-interior-dust-free-2024-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Pollution: स्मॉग के मौसम में अपनी कार के केबिन का AQI कैसे सुधारें, जानें महत्वपूर्ण टिप्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Delhi Pollution: स्मॉग के मौसम में अपनी कार के केबिन का AQI कैसे सुधारें, जानें महत्वपूर्ण टिप्स
Thu, 21 Nov 2024 04:36 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 21 Nov 2024 04:36 PM IST
सार
दिल्ली-एनसीआर में भयंकर स्मॉग की स्थिति बनी हुई है और AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। कार के केबिन के अंदर भी हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखना महत्वपूर्ण है। क्योंकि वाहन मालिक अपनी कारों के अंदर काफी समय बिताते हैं।
विज्ञापन
स्मॉग की चादर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में भयंकर स्मॉग की स्थिति बनी हुई है और AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इसलिए अपने घर के अंदर हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखना बहुत जरूरी है। जबकि कई लोग अपने घरों के अंदर हवा की गुणवत्ता को बाहर से बेहतर बनाए रखने के लिए इनडोर प्लांट्स और एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, कार के केबिन के अंदर भी हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखना महत्वपूर्ण है। क्योंकि वाहन मालिक अपनी कारों के अंदर काफी समय बिताते हैं।
विज्ञापन
कुछ तरीकों को अपनाकर कार के केबिन को साफ और ताजा रखा जा सकता है। केबिन एयर फिल्टर को साफ करना, एयर कंडीशनिंग सिस्टम को मेंटेन रखना, इनटेक वेंट्स को साफ रखना, इन-कार एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना, कार के इंटीरियर को वैक्यूम करना और एसी को रीसर्कुलेटिंग मोड में इस्तेमाल करना कार के केबिन की हवा को साफ और ताजा रखने के कुछ अहम तरीके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, इनमें से कई चीजें बुनियादी तौर पर नियमित मेंटेनेंस के काम का हिस्सा हैं। जिनका वाहन मालिक को हमेशा पालन करना चाहिए। जबकि कई कार मालिक इनके लिए पेशेवर सेवाओं का विकल्प चुनते हैं। वास्तव में ऐसे रखरखाव का काम वाहन मालिक घर पर खुद भी कर सकते हैं।
इस धुंध के मौसम में कार केबिन की AQI को बेहतर बनाने के लिए, हम कुछ अहम टिप्स बता रहे हैं।

कार एसी फिल्टर साफ करें
कार के केबिन एयर फिल्टर को साफ रखना बुनियादी रखरखाव में से एक है। यह केबिन के वेंटिलेशन सिस्टम का एक अहम हिस्सा है। यह कार के एयर कंडीशनिंग सिस्टम के इनटेक सिस्टम से आने वाले धूल के कणों को फिल्टर करता है, जो वाहन के केबिन में हवा पहुंचाता है। केबिन की हवा को साफ रखने के लिए एसी फिल्टर को समय-समय पर बाहर निकालना और उसे साफ करना जरूरी है। साथ ही, ऐसा करने से यह भी सुनिश्चित होता है कि कार का AC ठीक से काम कर रहा है। अगर एयर फिल्टर बहुत गंदा है, तो उसे बदलने का समय आ गया है।

कार में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें
ऐसी स्थिति में जब वायु गुणवत्ता सूचकांक लगभग 500 तक पहुंच गया हो, जो सुरक्षित स्तर की अधिकतम सीमा को कई अंकों से पार कर गया हो, तो कार में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा होता है। यह खिड़कियों को बंद करने और एयर कंडीशनिंग सिस्टम चालू करने के साथ-साथ केबिन में हवा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाता है।
जबकि भारतीय बाजार में उपलब्ध कुछ कारें इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर के साथ आती हैं, लेकिन ज्यादातर में यह फीचर नहीं होता है। इसलिए, आफ्टरमार्केट इन-कार एयर प्यूरीफायर खरीदने की सलाह दी जाती है जिसे वाहन के केबिन के अंदर इस्तेमाल किया जा सकता है। आफ्टरमार्केट में कार केबिन एयर प्यूरीफायर की एक बड़ी रेंज उपलब्ध है, जो एलर्जी, प्रदूषक और दुर्गंध को दूर करती है।

कार के केबिन को साफ रखें
कार के केबिन को साफ रखना किसी भी वाहन मालिक के लिए बुनियादी मेंटेनेंस के काम में से एक है। अगर नियमित रूप से साफ न किया जाए तो कार के केबिन में बहुत सारी धूल और गंदगी जमा हो जाती है। इससे दुर्गंध और बैक्टीरिया हो सकते हैं। हर हफ्ते कार इंटीरियर क्लीनर और वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करके केबिन को साफ करने की सलाह दी जाती है।
ऐसा करने से न सिर्फ एलर्जी, प्रदूषक और दुर्गंध केबिन से दूर रहेंगे, बल्कि इंटीरियर की स्वच्छता भी बढ़ेगी। इसके अलावा, यह केबिन के कंपोनेंट्स को लंबे समय तक अच्छी स्थिति में रखता है।