फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Aura Facelift: ह्यूंदै की नई ऑरा कितनी है सुरक्षित, जानें पुरानी के मुकाबले कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स

Tue, 24 Jan 2023 11:00 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 24 Jan 2023 11:00 AM IST
सार

ह्यूंदै की ओर से 23 जनवरी को फेसलिफ्ट ऑरा को लॉन्च किया गया। कंपनी की इस सेडान कार में कैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं और पुरानी के मुकाबले नई ऑरा कितनी सुरक्षित है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
How safe is Hyundai's new sedan car aura, know about full details of safety features
For Reference Only - फोटो : hyundai india

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में 23 जनवरी को फेसलिफ्ट कॉम्पैक्ट सेडान कार ऑरा को लॉन्च किया गया। पुरानी ऑरा के मुकाबले कंपनी ने इसमें कुछ बदलाव किए हैं। डिजाइन के अलावा इसमें सेफ्टी फीचर्स के तौर पर कुछ खास और नए फीचर्स को जोड़ा गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से नई ऑरा में किस तरह के सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है।

मिलते हैं शानदार सेफ्टी फीचर्स

How safe is Hyundai's new sedan car aura, know about full details of safety features
For Reference Only - फोटो : hyundai india

ह्यूंदै की नई ऑरा में कंपनी की ओर से सेफ्टी फीचर्स पर खास ध्यान रखा गया है। कुछ ऐसे फीचर्स को इस कार में दिया गया है जो इस सेगमेंट की बाकी कारों में नहीं मिलते। इनमें साइड एयरबैग, कर्टेन एयरबैग और टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

जोड़े नए फीचर्स

How safe is Hyundai's new sedan car aura, know about full details of safety features
For Reference Only - फोटो : hyundai india

फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स के साथ ही ह्यूंदै ने फेसलिफ्ट ऑरा में कुछ नए फीचर्स को जोड़ा है जो पुरानी ऑरा में नहीं मिलते थे। इन फीचर्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (वीएसएम), हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (एचएसी) और ऑटोमैटिक हैडलैंप्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वैरिएंट्स में मिलेंगे ये सेफ्टी फीचर्स

How safe is Hyundai's new sedan car aura, know about full details of safety features
For Reference Only - फोटो : hyundai india

कंपनी की ओर से नई ऑरा को चार वैरिएंट में पेश किया गया है। इनमें ई, एस, एसएक्स और एसएक्स ऑप्शनल हैं। इन सभी वैरिएंट में जिन सेफ्टी फीचर्स को दिया गया है। इन वैरिएंट्स में फ्रंट एयरबैग-ड्राइवर और पैसेंजर के लिए, साइड एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, इमोबिलाइजर, ड्राइवर और पैसेंजर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, ड्राइवर और पैसेंजर के लिए सीट बेल्ट प्री-टेंशनर्स, कार रिवर्स करने के समय पार्किंग असिस्ट के तौर पर पार्किंग सेंसर और आपातकालीन स्टॉप सिग्नल यानि कि ईएसएस शामिल हैं।
 

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना

विज्ञापन

ऑप्शनल मिलते हैं ये सेफ्टी फीचर्स

How safe is Hyundai's new sedan car aura, know about full details of safety features
For Reference Only - फोटो : hyundai india
ह्यूंदै की ओर से ऑरा में कई ऑप्शनल सेफ्टी फीचर्स को भी ऑफर किया जा रहा है। इन फीचर्स में कर्टेन एयरबैग, ईएससी, वीएसएम, एचएसी, सेंट्रल लॉकिंग, की-लैस एंट्री, बर्गलर अलॉर्म, चाइल्ड सीट एंकरेज, रियर कैमरा के साथ डिस्प्ले और ऑडियो, इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर लॉक-अनलॉक, टीपीएमएस, ऑटोमैटिक हैडलैंप, हैडलैंप एस्कॉर्ट फंक्शन और रियर डिफॉगर हैं।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed