फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   How many types of filters are there in a car, what do they do, know the complete details

Car Care Tips: कार में कितनी तरह के होते हैं फिल्टर, क्या करते हैं काम, जानें पूरी डिटेल

Sat, 20 Jan 2024 09:30 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 20 Jan 2024 09:30 AM IST
सार

दुनियाभर में चलने वाली कारों में कई तरह के फिल्टर का उपयोग किया जाता है। कार में कितनी तरह के फिल्टर होते हैं और इनका क्या काम होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
How many types of filters are there in a car, what do they do, know the complete details
एयर फिल्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार को सही तरह से चलाने के लिए फिल्टर का उपयोग भी काफी जरूरी होता है। कारों में एक से ज्यादा तरह के फिल्टर होते हैं। जिनसे कार को सही तरह से चलाने में मदद मिलती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कार में कितनी तरह के फिल्टर होते हैं।

विज्ञापन


एयर फिल्टर का क्या है काम
इस फिल्टर का काम गाड़ी के चलने पर हवा को इंजन तक साफ हवा को पहुंचाना होता है। हवा में मौजूद मिट्टी के छोटे कण के अलावा कई तरह की गंदगी को भी ये फिल्टर इंजन में जाने से रोकता है। एयर फिल्टर आमतौर पर कार में इंजन के पास होता है जिसे सर्विस के समय जरूर बदलना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑयल फिल्टर भी है जरूरी
इंजन में सबसे जरूरी चीज तेल होती है। बिना तेल कार चलाने पर बड़ी समस्या होती है लेकिन अगर तेल भी गंदा हो तो परेशानी खत्म नहीं होती। इंजन में साफ तेल की सप्लाई के लिए ऑयल फिल्टर लगाया जाता है। ऑयल फिल्टर लगाने से किसी भी तरह की गंदगी और मलबा इंजन से दूर रहता है। हर बार सर्विस के समय ऑयल फिल्टर को भी बदलवाना चाहिए।


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

एसी फिल्टर भी है जरूरी
कार के अंदर भी एक फिल्टर होता है जिसे एसी फिल्टर या कैबिन फिल्टर भी कहते हैं। जब हम कार का एसी शुरू करते हैं तो इसका काम कार की हवा को साफ रखना होता है। इसके साथ ही ये बाहर से आने वाली हवा को भी फिल्टर करता है। इस फिल्टर से धूल, गंदगी आदि एसी की कूलिंग कॉयल तक नहीं पहुंच पाती। ज्यादातर गाड़ियों में ये फिल्टर डैशबोर्ड के अंदर ग्लव बॉक्स के पीछे होता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

क्या काम करता है फ्यूल फिल्टर
कार में पेट्रोल या डीजल डलवाते समय किसी तरह की गंदगी फ्यूल टैंक में ना जाए इसके लिए फ्यूल फिल्टर लगाया जाता है। पेट्रोल इंजन वाली कारों में इसका काम पेट्रोल को साफ करना होता है जबकि डीजल इंजन वाली कारों के लिए इसका काम डीजल को साफ करने के साथ ही जंग रोकना भी होता है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed