फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Kia Sorento vs Toyota Fortuner Comparison: Price, Specs, Engine Detailed

किआ सोरेंटो बनाम टोयोटा फॉर्च्यूनर: कीमत, इंजन, डायमेंशन और फीचर्स की तुलना, दोनों में कौन सी कार है बेहतर?

Fri, 04 Sep 2026 05:32 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 04 Sep 2026 05:32 PM IST
सार

भारत में प्रीमियम थ्री-रो एसयूवी खरीदने वाले ग्राहकों के बीच मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। आज यानी चार सितंबर को किआ ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी किआ सोरेंटो को लॉन्च कर दिया है। जो टोयोटा फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर दे रही है। अब तक इस सेगमेंट पर बॉडी-ऑन-फ्रेम स्ट्रक्चर वाली रग्ड एसयूवी का दबदबा था, लेकिन सोरेंटो के आने से खरीदारों को एक नया, टेक-हेवी और हाइब्रिड विकल्प मिल गया है। आइए इन दोनों कारों की तुलना करते हैं, और जानते हैं कि दोनों में से आपके लिए कौन-सी बेहतर साबित हो सकती है।
 

विज्ञापन
Kia Sorento vs Toyota Fortuner Comparison: Price, Specs, Engine Detailed
किआ सोरेंटो बनाम टोयोटा फॉर्च्यूनर - फोटो : kia.com and toyotabharat

विस्तार

सोरेंटो एक टेक्नोलॉजी और कंफर्ट-केंद्रित प्रीमियम थ्री-रो एसयूवी है, जबकि फॉर्च्यूनर लंबे समय से अपनी रग्गेडनेस और ऑफ-रोड क्षमता के लिए जानी जाती है। दोनों की इंजीनियरिंग फिलॉसफी अलग है, लेकिन कीमत की रेंज में ओवरलैप होने की वजह से प्रीमियम थ्री-रो एसयूवी खरीदने वाले ग्राहक इन दोनों को जरूर देख सकते हैं। आइए कीमत, इंजन, परफॉर्मेंस, फीचर्स, स्पेस और सेफ्टी के आधार पर दोनों की तुलना करते हैं।

विज्ञापन


किआ सोरेंटो बनाम टोयोटा फॉर्च्यूनर: कीमत में कितना अंतर?

  • कीमत की बात करें तो किआ सोरेंटाे का डीजल वर्जन 27.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है। वहीं इसका हाइब्रिड वर्जन 29.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, इंट्रोडक्टरी) कीमत पर उपलब्ध है।
  • विज्ञापन
  • दूसरी ओर, टोयोटा फॉर्च्यूनर की रेंज वर्तमान में करीब 34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप 4x4 वेरिएंट के लिए लगभग 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इस हिसाब से सोरेंटो का एंट्री-लेवल डीजल मॉडल फॉर्च्यूनर के सबसे सस्ते कॉन्फिगरेशन से काफी कम कीमत पर आता है। यानी शुरुआती बजट के मामले में किआ की एसयूवी खरीदारों को बड़ा फायदा देती है।


 

इंजन और पावरट्रेन में बड़ा अंतर

  • दोनों एसयूवी की तुलना करने पर इनके पावरट्रेन में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। टोयोटा फॉर्च्यूनर में 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 164 hp की पावर और 245 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके अलावा 2.8-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है, जो 201 hp की पावर और 500 Nm का टॉर्क देता है।
  • फॉर्च्यूनर में 4x2 और 4x4 ड्राइवट्रेन का विकल्प मिलता है। इसके 4x4 सिस्टम में लो-रेंज गियरिंग और लॉकिंग डिफरेंशियल भी दिया गया है। यही वजह है कि फॉर्च्यूनर को असली ऑफ-रोडिंग के लिए ज्यादा सक्षम SUV माना जाता है।
  • वहीं, किआ सोरेंटो में 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 190 hp की पावर और 442 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन के साथ 8-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन मिलता है।
  • सोरेंटो में दूसरा विकल्प 1.6-लीटर टर्बो-हाइब्रिड पावरट्रेन है। इसमें 177 hp वाला पेट्रोल इंजन 64 hp की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ काम करता है। Sorento के दोनों पावरट्रेन में एडब्ल्यूडी और टेरेन मोड्स मिलते हैं। हालांकि, सोरेंटो में फॉर्च्यूनर की तरह लो-रेंज ट्रांसफर केस नहीं है। इसलिए सोरेंटो को फॉर्च्यूनर जैसी गहरी और कठिन ऑफ-रोडिंग के लिए डिजाइन नहीं किया गया है।

Kia all wheel drive vehicle
 

डायमेंशन और केबिन स्पेस में कौन आगे?

  • स्पेस की बात करें तो सोरेंटो की लंबाई 4,815 मिमी और चौड़ाई 1,900 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,815 मिमी है। एसयूवी को 6 और 7-सीट लेआउट में उपलब्ध कराया गया है। सोरेंटो की खास बात यह है कि इसमें दूसरी रो तक वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं। इससे लंबी यात्रा के दौरान पैसेंजर कम्फर्ट बेहतर होने की उम्मीद है।
  • टोयोटा फॉर्च्यूनर का व्हीलबेस 2,745 मिमी है और यह सिर्फ सात-सीट लेआउट में आती है। इसकी दूसरी रो की सीटों को स्लाइड, रिक्लाइन और फोल्ड किया जा सकता है, लेकिन यहां वेंटिलेशन की सुविधा नहीं मिलती। इस लिहाज से सोरेंटो ज्यादा प्रीमियम और कम्फर्ट-केंद्रित पैकेज पेश करती है, जबकि टोयोटा फॉर्च्यूनर का फोकस ज्यादा पारंपरिक एसयूवी उपयोगिता और मजबूती पर है।


 

कौन-सी कार ज्यादा सुरक्षित?

  • दोनों की कारों को सुरक्षित बनाया गया है। किआ में आपको लेवल टू प्लस ADAS मिल जाएगा, जिसमें 30 फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा एसयूवी में 10 तक एयरबैग्स मिलते हैं।
  • वहीं टोयोटा फॉर्च्यूनर में 7 एयरबैग्स के साथ व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, फॉर्च्यूनर में एडीएएस का विकल्प नहीं मिलता। इसलिए अगर किसी खरीदार की प्राथमिकता आधुनिक ड्राइवर-असिस्टेंस टेक्नोलॉजी और ज्यादा प्रीमियम सेफ्टी फीचर्स हैं, तो सोरेंटो ज्यादा आकर्षक विकल्प नजर आती है।

3223
 

सोरेंटो बनाम फॉर्च्यूनर: किसके लिए कौन सी एसयूवी?

  • दोनों एसयूवी को एक ही तरह के खरीदारों के लिए नहीं बनाया गया है। सोरेंटो की सबसे बड़ी ताकत इसकी कम शुरुआती कीमत, हाइब्रिड पावरट्रेन, एडब्ल्यूडी, ज्यादा टेक्नोलॉजी, प्रीमियम फीचर्स और Level 2+ ADAS हैं। यह उन खरीदारों को ज्यादा पसंद आ सकती है, जो शहर और हाईवे पर आरामदायक और टेक-हेवी कार चाहते हैं।
  • फॉर्च्यूनर दूसरी तरफ रग्गेड एसयूवी कैरेक्टर, 4x4 सिस्टम, लो-रेंज गियरिंग और लॉकिंग डिफरेंशियल के साथ कठिन रास्तों और ऑफ-रोड इस्तेमाल के लिए ज्यादा तैयार है। यानी यहां मुकाबला सिर्फ कीमत या पावर का नहीं है। असल में खरीदार दो अलग-अलग तरह की एसयूवी इंजीनियरिंग के बीच चुनाव कर रहे हैं।
  • अगर आपकी प्राथमिकता प्रीमियम केबिन, टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट और हाइब्रिड है तो सोरेंटो आकर्षक विकल्प हो सकता है, जबकि रग्गेडनेस और असली ऑफ-रोड क्षमता चाहिए तो फॉर्च्यूनर आपके पसंद पर खरी उतर सकती है। आखिरकार कौन सी कार बेहतर है, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उसका इस्तेमाल रोजाना शहर और हाईवे पर ज्यादा होना है या खराब रास्तों और ऑफ-रोडिंग में।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed