फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda shine 100 vs shine 100 dx comparison features updates details

Bikes: Honda Shine 100 और Shine 100 DX में क्या है फर्क? जानिए आपको कौन सी बाइक खरीदनी चाहिए

Thu, 24 Jul 2025 01:35 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 24 Jul 2025 01:35 PM IST
सार

होंडा ने हाल ही में Shine 100 का प्रीमियम वर्जन Shine 100 DX को लॉन्च किया है। Shine 100 पहले से ही बाजार में मौजूद है, लेकिन Shine 100 DX कुछ अधिक फीचर्स के साथ आती है।। आइए जानते हैं दोनों में क्या है फर्क।

विज्ञापन
Honda shine 100 vs shine 100 dx comparison features updates details
Honda Shine 100 Vs Shine 100 DX - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के दोपहिया वाहन बाजार में Honda की Shine सीरीज हमेशा से ही भरोसे का प्रतीक रही है। Shine 100 पहले से ही एक लोकप्रिय किफायती कम्यूटर बाइक रही है और अब Honda ने इसका थोड़ा प्रीमियम वर्जन Shine 100 DX भी पेश कर दिया है। अगर आप भी Shine 100 खरीदने की सोच रहे हैं, तो जान लीजिए कि Shine 100 और Shine 100 DX में कौन सी बाइक आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकती है।
विज्ञापन


डिजाइन और फीचर्स में फर्क
Shine 100 और Shine 100 DX के लुक्स में सबसे बड़ा फर्क ग्राफिक्स और डिजाइन का है। Shine 100 DX में स्पोर्टी ग्राफिक्स दिए गए हैं जो इसे ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा Shine 100 DX में 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जबकि Shine 100 में 9 लीटर का टैंक दिया गया है। इससे DX वर्जन थोड़ा बड़ा दिखता है।
विज्ञापन

Honda shine 100 vs shine 100 dx comparison features updates details
Honda Shine 100 - फोटो : HMSI
DX वर्जन में एक और अहम फीचर है LCD डिजिटल मीटर कंसोल, जबकि Shine 100 में यह फीचर नहीं दिया गया है। इसके अलावा DX वर्जन में हेडलाइट काउल पर क्रोम गार्निश और इंजन ब्लैक-आउट फिनिश के साथ आता है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है। वजन की बात करें तो Shine 100 का वजन 99 किलोग्राम है जबकि Shine 100 DX का कर्ब वेट 103 किलोग्राम है।

यह भी पढ़ें: बच्चों को कॉलेज भेजने के लिए खरीदना है ई-स्कूटर? ये हैं 4 तगड़े ऑप्शन, कीमत 60,000 से भी कम!

इंजन और परफॉर्मेंस

जहां तक परफॉर्मेंस की बात है, दोनों बाइक्स में वही 98.98cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 7.28bhp की पावर और 8.04Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। Honda Shine 100 का माइलेज कंपनी के अनुसार 65kmpl तक है, जबकि DX वर्जन का माइलेज थोड़ा कम हो सकता है क्योंकि इसका वजन ज्यादा है।

Honda shine 100 vs shine 100 dx comparison features updates details
Shine 100 DX - फोटो : होंडा मोटरसाइकिल इंडिया
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
दोनों बाइक्स में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर ड्यूल शॉक्स, ड्रम ब्रेक्स (फ्रंट और रियर दोनों में) और 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। दोनों ही मॉडल्स में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी मिलता है।

यह भी पढ़ें: युवा दिलों पर राज करती हैं 250cc की ये पांच मोटरसाकिल, माइलेज के साथ दमदार परफॉर्मेंस

Shine 100 या Shine 100 DX?
अगर आप एक किफायती और सिंपल बाइक की तलाश में हैं तो Shine 100 आपके लिए बेहतर है। लेकिन अगर थोड़ा प्रीमियम लुक और ज्यादा फीचर्स चाहते हैं तो Shine 100 DX बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। Shine 100 DX फिलहाल लॉन्च नहीं हुई है, लेकिन लॉन्च होने पर इसकी कीमत Shine 100 से अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed